श्रद्धा कपूर के लग्जरी अपार्टमेंट की बढ़ाई लीज, एक और साल के लिए रिन्यू किया एग्रीमेंट
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के लग्जरी अपार्टमेंट की लीज बढ़ने की जानकारी मिली है. कहा जा रहा है कि श्रद्धा ने अपने मुंबई के जुहू इलाके के अपने लग्जरी अपार्टमेंट का किराया एक और साल के लिए रीन्यू कर दिया है. इस एग्रीमेंट के बाद वे अपने फ्लैट का हर महीने 6 लाख रुपये किराया देंगी. इस तरह से वे पूरे साल के लिए 72 लाख रुपये किराया देने वाली हैं. फरवरी 2026 में आधिकारिक तौर पर उनकी लीज को रजिस्टर किया गया. कुछ ही समय में श्रद्धा की कुछ और फिल्में भी रिलीज होने वाली है. फिल्मों की रिलीजिंग डेट को लेकर खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ये पता चला है कि श्रद्धा इनकी शूटिंग में बिजी हैं.
रिन्यू कराया रेंट एग्रीमेंट
बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार श्रद्धा कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं. श्रद्धा कपूर ने अपने किराये के लग्जरी अपार्टमेंट का रेंट एग्रीमेंट एक साल के लिए रिन्यू करा लिया है.
एक साल के लिए बढ़ाया गया एग्रीमेंट
श्रद्धा की प्रॉपर्टी के दस्तावेजों से पता चला है कि श्रद्धा कपूर ने इस अपार्टमेंट को पिछले साल किराये पर लिया था. उस समय उन्होंने एक साल का एग्रीमेंट तैयार कराया था. अब एक बार फिर 12-महीने का करार तैयार किया गया है. इसके मुताबिक अब श्रद्धा को हर महीने 6 लाख रुपये किराये का भुगतान करना पड़ेगा, जो साल भर में 72 लाख रुपये पहुंचेगा.
कितने एरिया में है श्रद्धा का अपार्टमेंट
श्रद्धा कपूर का ये लग्जरी अपार्टमेंट जुहू के प्राइम बीच क्षेत्र में है. इसका कुल एरिया 365 स्क्वायर मीटर है. इसके साथ ही उन्हें चार कारों की पार्किंग का स्पॉट दिया गया है. नए करार पर स्टाम्प ड्यूटी के रूप में उन्होंने लगभग 36000 रुपये का भुगतान किया. वहीं रजिस्ट्रेशन फीस के लिए 1000 रुपये दिए.
शामिल हैं बॉलीवुड हस्तियों के घर
बता दें कि मुंबई के जुहू इलाके को प्रीमियम रेजिडेंशियल जोन के तौर पर जाना जाता है. यहां कई हाई-एंड रिहायशी प्रॉपर्टीज हैं, जिनमें सी-फेसिंग फ्लैट्स और बॉलीवुड हस्तियों के घर मौजूद हैं.
क्यों प्रसिद्ध है जुहू रेंटल मार्केट
इस इलाके को साफ सड़कें, सी फेसिंग, पास में एयरपोर्ट और व्यापारिक इलाकों तक आसान कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है. यहां पर पहले भी कई एक्टर्स किराए पर रह चुके हैं. इसके कारण ही मुंबई रियल एस्टेट में जुहू का रेंटल मार्केट काफी चर्चा में रहता है.
कौन हैं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है. उन्होंने बॉलीवुड नमें अपनी मजबूत पहचान बनाई है. उन्होंने कई बेहतरीन सुपरहिट फिल्में दी हैं. इनमें स्त्री, स्त्री 2, तू झूठी मैं मक्कार, छिछोरे, बागी 3, आशिकी 2, एक विलेन जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं.
श्रद्धा कपूर के आगामी फिल्में
श्रद्धा कपूर आने वाले कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं. वे लक्ष्मण उटेकर की पीरियड म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ईथा में नजर आएंगी. इसके अलावा श्रद्धा नागिन और स्त्री 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं. साथ ही श्रद्धा चालबाज इन लंदन में भी नजर आने वाली हैं.