गायकी से बनाई करोड़ों की दौलत! जानिए श्रेया घोषाल की फीस, लग्जरी लाइफ और पति की 1400 करोड़ रुपये की कंपनी
Shreya Ghoshal Birthday: श्रेया घोषाल देश की सबसे पसंदीदा और पॉपुलर प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं. उन्हें वर्तमान की कोकिला कहा जाता है. गायिका ने अपने करियर में कई जबरदस्त गाने गाए हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि वो एक गाने की कितनी फीस लेती हैं? क्या आपको पता है कि उनके पति की 1400 करोड़ रुपये की कंपनी है. आज 12 मार्च को श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर हम आपको सबकुछ बताएंगे. तो चलिए जानते हैं सुरों की मलिका की जिंदगी की दिलचस्प बातें.
श्रेया घोषाल का जन्म
श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बरहामपुर में एक बंगाली परिवार में हुआ था. उनका बचपन राजस्थान के कोटा के पास स्थित रावतभाटा नामक छोटे से कस्बे में बीता, जहां वह पली-बढ़ीं.
कई भाषाओं में गाया गाना
गायिका श्रेया घोषाल ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि बंगाली, तेलुगु, मराठी जैसी दूसरी रीजनल भाषाओं में भी गाने गाए हैं. सिंगर की सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है.
इन गानों से श्रेया घोषाल ने बनाई पहचान
श्रेया घोषाल ने अपने करियर में कई गाने गाए हैं. इस लिस्ट में 'मनवा लागे', 'अगर तुम मिल जाओ', 'डोला रे डोला', 'सुन रहा है ना तू' 'दीवानी मस्तानी' 'जादू है नशा' जैसे कई मंत्रमुग्ध कर देने वाले गाने शामिल हैं.
एक गाने का कितना चार्ज करती हैं सिंगर?
श्रेया घोषाल दुनिया भर में कई कॉन्सर्ट भी होस्ट करती हैं, और पॉपुलर म्यूजिक-बेस्ड रियलिटी शो भी जज करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक गाने के लिए वह करीब 25 लाख रुपये चार्ज करती हैं.
कितने करोड़ की संपत्ति है?
खबरों के अनुसार, श्रेया घोषाल की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 240 करोड़ रुपये है, जिससे वह देश की सबसे धनी गायिकाओं में से एक बन जाती हैं. उनकी वार्षिक आय लगभग 3.7 करोड़ रुपये बताई जाती है.
नौ साल तक डेट किया, फिर शादी
श्रेया घोषाल की पर्सनल लाइफ मीडिया की चकाचौंध से दूर रहती है. सिंगर ने शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की है, जिन्हें उन्होंने फरवरी 2015 में शादी करने से पहले नौ साल तक डेट किया था.
कौन हैं सिंगर के पति?
सिंगर के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय Truecaller के ग्लोबल हेड हैं, जो कॉलर ID और स्पैम कॉल ब्लॉकिंग के लिए लीडिंग स्मार्टफोन ऐप है. वह अप्रैल 2022 से कंपनी के साथ हैं. शिलादित्य मुखोपाध्याय अभी 1406 करोड़ रुपये की कंपनी को को-लीड कर रहे हैं.
गाड़ियों का भी है शौक
श्रेया घोषाल रियल एस्टेट भी निवेश करती हैं. उनके पास कोलकाता और मुंबई दोनों के प्रीमियम इलाकों में घर है. बताया जाता है कि उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, रेंज रोवर स्पोर्ट और मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास जैसी लग्जरी कारों का संग्रह भी है.