‘पुष्पा’ के आइकॉनिक डायलॉग से लेकर ‘ओम शांति ओम’ के ‘पप्पू मास्टर’ तक, जब श्रेयस तलपड़े ने जीता लोगों का दिल!
पुष्पा फिल्म का हिट डायलॉग ‘पुष्पा, झुकेगा नहीं साला!’ आज भी आइकॉनिक है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये आवाज अल्लू अर्जुन की नहीं बल्कि श्रेयस तलपड़े की थी. बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने कुछ ही हिट फिल्में की हैं, लेकिन उनका वर्सेटाइल स्टाइल उन्हें अलग बनाता है. राजनीतिक विवाद में फंस चुके श्रेयस 27 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं. उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें!
कानूनी विवाद
श्रेयस तलपड़े का नाम कोब्रापोस्ट के 'ऑपरेशन कराओके' स्टिंग ऑपरेशन में आया था, जिसमें कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पार्टियों के एजेंडे को पैसे के बदले प्रमोट करने पर सहमति जताई थी. यह विवाद 2010 के दशक का है जिसने उनकी सार्वजनिक छवि को प्रभावित किया था. हालांकि, इस पर एक्टर को कोई कानूनी सजा नहीं हुई.
मराठी फिल्म इंडस्ट्री से कनेक्शन
श्रेयस तलपड़े का जन्म 27 जनवरी 1976 को मुंबई में एक मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े परिवार में हुआ था. उनकी चाची मीना तलपड़े और जयश्री तलपड़े बॉलीवुड में भी सक्रिय रहीं थीं.
शादी
श्रेयस ने 2004 में मनोचिकित्सक दीप्ति तलपड़े से शादी की, जिनसे उनकी पहली मुलाकात कॉलेज फेस्ट में हुई थी. चार दिनों में ही उन्होंने दीप्ति को प्रपोज कर दिया और कहा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं.' दंपति ने 2018 में सरोगेसी के जरिए बेटी आद्या को जन्म दिया.
नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस तलपड़े करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. उनकी कुल नेट वर्थ करीब 40 करोड़ रुपये है. उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं. श्रेयस एक फिल्म के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये फीस लेते हैं.
सफल करियर
श्रेयस ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें तीन फिल्में ‘ओम शांति ओम’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, और ‘हाउसफुल 2’ सुपरहिट थीं. हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने कई मराठी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है, इसके अलावा उन्हों कई फिल्मों में वॉइस ओवर का भी काम किया है, जिसमें पुष्पा, पुष्पा 2 प्रमुख है.