Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी ने ब्लैक आउटफिट में लूटी महफिल, पलक का ग्लैमरस अंदाज़ भी पड़ा हल्का
Shweta Tiwari Look: श्वेता तिवारी के नाम से हर कोई वाकिफ है. आज कल सिर्फ वही नहीं बल्कि उनकी बेटी पलक तिवारी भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. लेकिन पलक तिवारी से कई ज्यादा उनकी माँ यानी मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सुर्ख़ियों में रहती हैं, इतना ही नहीं बल्कि वो अपनी फ़िटनेस और ज़बरदस्त फ़ैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. वहीं 44 साल की उम्र में भी श्वेता की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. वहीं हाल ही में, यह मां-बेटी की जोड़ी एक साथ नज़र आई, और दोनों ने ही काले रंग के कपड़े पहने हुए थे.
भोजपुरी फिल्मों से लेकर टीवी की दुनिया तक
श्वेता तिवारी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री और टेलीविज़न की दुनिया में जबरदस्त काम किया है. अक्सर ऐसा होता है कि वो अलग अलग कारणों से सुर्ख़ियों में रहते हैं. साथ ही बता दें कि श्वेता को देखकर उनकी असली उम्र का अंदाज़ा लगाना काफी कठिन काम है.
बेटी से ज्यादा खूबसूरत
इस बात कोई भी हजम नहीं कर पाटा कि वो 25 साल की बेटी की माँ हैं. बता दें कि 45 साल की उम्र में भी श्वेता बेहद फ़िट और खूबसूरत नजर आती हैं. वैसे तो उनकी बेटी अपनी माँ में काफी मिलती हैं लेकिन आज भी श्वेता उनकी पहली पसंद है.
माँ-बेटी दोनों बराबर
जब भी पलक और श्वेता को साथ देखा जाता है तो वो बिल्कुल बहनों जैसी लगती हैं. दोनों की उम्र में कोई ज्यादा खास फर्क नहीं लगता. फ़ैशन के मामले में, न तो माँ और न ही बेटी किसी से पीछे रहती हैं.
लुक के पीछे हर कोई दीवाना
दोनों के लुक के पीछे हर कोई दीवाना है और उन्हें अक्सर लोगों से खूब तारीफ़ सुनने को मिलती है. हाल ही में, श्वेता और पलक मुंबई में एक इवेंट में एक साथ नज़र आईं, और इस जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
ब्लैक ऑउटफिट में माँ-बेटी का जलवा
इस शानदार इवेंट में, माँ-बेटी की इस जोड़ी को पूरी तरह से काले कपड़ों में देखा गया; दोनों ने ही इस रंग को अपने-अपने अंदाज़ में पहना, जो उनके अपने निजी स्टाइल को दिखाता था.
कैसी लग रहीं थीं श्वेता-पलक
जहाँ पलक का लुक काफ़ी मॉडर्न और ग्लैमरस था, वहीं श्वेता के कपड़ों में एक अलग ही नज़ाकत और क्लास नज़र आ रही थी. इस जोड़ी का एक वीडियो भी ऑनलाइन काफ़ी वायरल हो रहा है.