Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • क्या आप भी कार को लगातार कई घंटों तक करते हैं ड्राइव? इंजन को हो सकते हैं ये 7 नुकसान

क्या आप भी कार को लगातार कई घंटों तक करते हैं ड्राइव? इंजन को हो सकते हैं ये 7 नुकसान

side effects of driving car continously: ड्राइव करना बहुत लोगों का शौक होता है इसलिए लोग लॉन्ग रूट के टूर पर भी निकल जाते हैं. लेकिन, कुछ लोगों को कार ड्राइव करना इतना पसंद होता है कि वे लॉन्ग ड्राइव के नाम पर घंटों तक कार को लगातार ड्राइव कर लेते हैं. लेकिन. क्या वास्तव में यह तरीका सही है. 

जी नहीं, कार को लगातार ड्राइव करना इंजन के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है. हालांकि, इससे अन्य तरीकों से भी कार पर असर पड़ता है. 

Last Updated: March 29, 2026 | 5:37 PM IST
Harmful for engine - Photo Gallery
1/7

इंजन के लिए नुकसानदायक

अगर आप कार को लगातार कई घंटों तक ड्राइव कर रहे हैं तो ऐसा करना आपके इंजन पर भारी पड़ सकता है. ऐसा करना इंजन के स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए लगातार कार ड्राइव करने से बचें.

Dirty air filtre - Photo Gallery
2/7

एयर फिल्टर में गंदगी

अगर आप कार को लंबे समय तक बिना रुके ही ड्राइव करते हैं तो इससे कार के इंजन के अंदर मौजूद एयर फिल्टर में गंदगी और धूल-मिट्टी जम सकती है. इससे कार की परफॉर्मेंस कम हो सकती है.

Problem in fuel injector - Photo Gallery
3/7

फ्यूल इंजेक्टर में दिक्कत

कार को लंबे समय तक या लगातार ड्राइव करने से कुछ मामलों में फ्यूल इंजेक्टर में भी समस्या आ सकती है. ऐसी स्थिति में कई बार इंजन के अंदर मौजूद पिस्टन भी डैमेज हो सकता है.

short circuit - Photo Gallery
4/7

शॉर्ट सर्किट

अगर आप कार को लगातार ड्राइव कर देते हैं तो ऐसे में कई बार शॉर्ट सर्किट होने का भी खतरा बना रहता है. दरअसल ऐसे में कई बार इंजन में इलेक्ट्रिकल फेलियर भी हो सकता है.

engine oil leakage - Photo Gallery
5/7

इंजन ऑयल लीक

कुछ मामलों में जब हम लॉन्ग ड्राइव करते समय कार को लगातार इतना ड्राइव कर देते हैं तो ऐसे में कई बार कार के इंजन पर ज्यादा प्रेशर पड़ने लगता है, जिसके चलते इंजन ऑयल भी लीक हो सकता है.

overheating engine - Photo Gallery
6/7

इंजन ओवरहीटिंग

अगर लंबे समय तक या फिर लगातर ड्राइविंग कर दी जाए वो भी गर्मियों के मौसम में तो ऐसी स्थिति में कई बार इंजन ज्यादा गर्म हो जाता है और ओवरहीट करने लगता है.

fuel leakage - Photo Gallery
7/7

फ्लूड लीकेज

कुछ मामलों में कार को लंबे समय तक चला देने से फ्लूड लीकेज की भी समस्या सामने आ सकती है. इसलिए अगर आपकी कार में यह समस्या पहले से ही है तो ऐसे में बेहतर होगा कि पहले कार की सर्विसिंग कराएं.

More News