Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • अस्पताल में भर्ती हुईं गायिका आशा भोसले, 8 दशक पहले की थी सिंगिंग की शुरुआत, जानिये उनका सिंगिंग करियर, नेटवर्थ और भी बहुत कुछ!

अस्पताल में भर्ती हुईं गायिका आशा भोसले, 8 दशक पहले की थी सिंगिंग की शुरुआत, जानिये उनका सिंगिंग करियर, नेटवर्थ और भी बहुत कुछ!

दिग्गज गायिका आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और सीने में संक्रमण के कारण हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी पोती ज़नाई भोसले नेस्पष्ट किया कि उनका इलाज चल रहा है और वे ठीक हो रही हैं. 60-70 के दशक से आशा भोसले ने कई गानों को अपनी आवाज दी है. आशा भोसले ने अलग-अलग भाषाओं में लगभग 12000 गाने गए हैं. आइये जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें!

Last Updated: April 12, 2026 | 11:15 AM IST
asha bhosle admitted in hospital - Photo Gallery
1/6

दिल के दौरे की अफवाह

आशा ताई को 92 वर्ष की आयु में, अत्यधिक कमजोरी और सीने में संक्रमण के कारण 11 अप्रैल, 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ लोगों ने अफवाह उड़ाई थी, कि उन्हें दिल क दौरा पड़ा है, जो पूरी तरह से गलत है. उनकी पोती ने जानकारी दी कि अब उनकी हालत स्थिर है.

asha bhosle early life - Photo Gallery
2/6

आरंभिक जीवन

आशा गणपतराव भोसले का जन्म 8 सितम्बर 1933 को हुआ था. वो मशहूर पार्श्वगायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर की छोटी बहन और दिनानाथ मंगेशकर की पुत्री हैं.

asha bhosle singing career - Photo Gallery
3/6

कई भाषाओं में गाये गाने

अपनी बहन लता मंगेशकर की तरह ही आशा भोसले भी पार्श्वगायिका हैं. आशा ने फिल्मी और गैर फिल्मी लगभग 15-16 हजार गाने गाये हैं और इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं.

asha bhosle first song - Photo Gallery
4/6

पहला गाना

1943 में इन्होंने अपनी पहली मराठी फिल्म ‘माझा बाळ’ में गीत गाया. आशा भोंसले ने अपना पहला हिंदी गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया था. आशा जी के प्रसिद्ध गीतों में ‘पिया तु अब तो आजा...’(कारवॉ), ‘ ओ हसीना जुल्फो वाली...’(तीसरी मंजिल) और ‘ये मेरा दिल...(डॉन) शामिल है.

asha bhosle net worth - Photo Gallery
5/6

नेट वर्थ

अप्रैल 2026 तक, दिग्गज गायिका आशा भोसले की कुल संपत्ति लगभग ₹80-100 करोड़ (10-12 मिलियन डॉलर) होने का अनुमान है। उनकी संपत्ति 8 दशकों के शानदार करियर, 12,000 से अधिक गीतों, सफल अंतरराष्ट्रीय दौरों, रॉयल्टी और मध्य पूर्व और ब्रिटेन में "आशाज़" सहित रेस्तरां की एक सफल श्रृंखला से अर्जित हुई है.

Disclaimer - Photo Gallery
6/6

Disclaimer

आशा भोसले की कुल नेटवर्थ के मूल आंकड़े इससे भिन्न भी हो सकते हैं. यह सूचना सार्वजनिक स्रोतों से उपलब्ध जानकारी पर आधारित है. इंडिया न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है.

More News