Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • तलाक की खबरों के बीच आया नेहा कक्कड़ का एक और बयान, सोशल मीडिया पर पति से अलग होने वाली खबर की बताई सच्चाई

तलाक की खबरों के बीच आया नेहा कक्कड़ का एक और बयान, सोशल मीडिया पर पति से अलग होने वाली खबर की बताई सच्चाई

कई दिनों से मीडिया में सिंगर नेहा कक्कड़ को तलाक को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है. 

Last Updated: January 20, 2026 | 3:23 PM IST
break silence on rumors - Photo Gallery
1/7

अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पति रोहनप्रीत सिंह और परिवार का सोशल मीडिया ब्रेक पोस्ट से कोई लेना-देना नहीं है

post on social media - Photo Gallery
2/7

सोशल मीडिया पर दिया बयान

कुछ दिन पहले नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर काम, रिश्तों, जिम्मेदारियों और सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की थी. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्हें नहीं पता वे वापस लौटेंगी या नहीं, साथ ही लोगों से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की. हालांकि, कुछ ही मिनटों में यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया, जिससे दोनों की तलाक की अफवाहें तेज हो गईं थीं.

divorce rumors - Photo Gallery
3/7

तलाक की अफवाहें क्यों?

‘रिश्तों’ से ब्रेक का जिक्र देख फैंस ने रोहनप्रीत सिंह से रिश्ते टूटने का कयास लगाया. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की चर्चाएं तेज हो गईं, लेकिन नेहा ने दूसरे दिन सफाई दी. नेहा-रोहनप्रीत की शादी 24 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के गुरुद्वारे में हुई थी.

neha justify her text - Photo Gallery
4/7

नेहा की सफाई

नेहा ने सोशल मीडिय पर कहा, "प्लीज मेरे मासूम पति या सबसे प्यारे परिवार को इसमें न घसीटें, वे सबसे सच्चे लोग हैं."  उन्होंने कुछ लोगों और सिस्टम से नाराजगी जताई, न कि रोहनप्रीत से. साथ ही माना कि सोशल मीडिया पर इमोशनल होकर पोस्ट करना गलती थी, क्योंकि "राई का पहाड़ बनाना आसान है."

she hinted at a quick comeback - Photo Gallery
5/7

जल्द कमबैक का दिया संकेत

नेहा ने जल्द कमबैक का संकेत दिया और पर्सनल लाइफ पर अब बात न करने का फैसला लिया. उनकी लेटेस्ट रिलीज 'कैंडी शॉप' को 23 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

she lent her voice to many songs - Photo Gallery
6/7

कई गानों को दी अपनी आवाज

नेहा कक्कड़ ने कई गानों में अपनी आवाज दी है. उन्होंने फिल्म मीराबाई नॉट आउट में कोरस गायिका के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू किया. कॉकटेल (2012) फिल्म के डांस ट्रैक "सेकंड हैंड जवानी" की रिलीज़ के साथ उन्हें प्रसिद्धि मिली, जिसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय पार्टी गाने आए, जिनमें यारियाँ फिल्म का "सनी सनी" और 2014 के साउंडट्रैक एल्बम क्वीन का "लंदन ठुमका" शामिल हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
7/7

Disclaimer

यह जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। हम निजी या अपुष्ट विवरणों की सटीकता का दावा नहीं करते हैं। यह सामग्री केवल सूचनात्मक और मनोरंजनात्मक उद्देश्यों के लिए है.

More News