Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Skin Care before Holi: होली के रंगों से त्वचा को नुकसान हो सकता है, एलर्जी से बचने के लिए ये तरीके अपनाएं

Skin Care before Holi: होली के रंगों से त्वचा को नुकसान हो सकता है, एलर्जी से बचने के लिए ये तरीके अपनाएं

Skin Care before Holi: होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है. इस दिन हर तरफ उमंग और उत्साह देखने को मिलता है. सब कोई रंगों से सराबोर होता है और लोगों के चेहरे खिले रहते हैं. हालांकि ये त्योहार जितनी खुशियां लाता है, उतनी ही बमारियां भी. रंगों के कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसकी वजह ये है कि बाजार वाले रंगों में बहुत ज्यादा केमिकल होता है. इससे त्वचा में रूखापन हो जाता है. वहीं सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को खुजली, रैशेज और एलर्जी के साथ ही पिगमेंटेशन का भी सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आपको रंगों के साथ खेलने से पहले ही अपनी त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. होली से पहले अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए आपको अपनी स्किन को प्रोटेक्ट करना है. इसके लिए स्किन को पोषण देना और मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान सी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी त्वचा का खास ख्याल रख सकते हैं.

Last Updated: February 27, 2026 | 11:12 PM IST
Skin Moisturize - Photo Gallery
1/8

स्किन को करें मॉइश्चराइज

होली में रंगों से सराबोर होने से पहले स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी है. इसके लिए केवल क्रीम लगानना काफी नहीं है. आपको अपनी स्किन को रंगों के लिए तैयार करने के लिए डबल मॉइश्चराइज करें. इसके लिए पहले हल्का हाइड्रेटिंग जेल या एलोवेरा जेल लगाना चाहिए. इसके बाद थिक मॉइश्चराइजर या कोकोनट ऑयल लगाएं. ऐसा करने से आपकी स्किन तक रंग नहीं पहुंचेगा.

Apply ice cube to skin - Photo Gallery
2/8

त्वचा पर लगाएं बर्फ

इसके साथ ही आपको अपनी स्किन पर बर्फ लगाना चाहिए. आपको होली खेलने से पहले लगभग 15 मिनट पहले चेहरे पर बर्फ लगाएं. हल्के हाथों से बर्फ को चेहरे पर रगड़ने से पोर्स टाइट होते हैं और रंग त्वचा के अंदर नहीं जाता.

Mix these things with water in ice cubes - Photo Gallery
3/8

आइस क्यूब में पानी के साथ मिलाएं ये चीजें

आपको अपने चेहरे पर आइस क्यूब में गुलाब जल मिलाकर या एलोवेरा जेल के साथ आइस क्यूब बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं. इससे आपकी त्वचा को ताजगी मिलेगी. साथ ही रंगों के केमिकल से प्रोटेक्शन भी.

Sunscreen is very important - Photo Gallery
4/8

सनस्क्रीन बहुत जरूरी

धूप में रंगों के कारण त्वचा पर टैनिंग हो सकती है. इसके लिए आपको एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा वाला वॉटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन लगानी चाहिए. इससे त्वचा अच्छी तरह से सेट हो जाएगी. इसे चेहरे पर ही नहीं बल्कि हाथ, पैर, गर्दन और कान पर भी लगाना चाहिए.

Eye Care - Photo Gallery
5/8

आई केयर जरूरी

होली खेलने से पहले आंखों का ध्यान रखना जरूरी है. आंखों के आसपास हल्की आई क्रीम या फिर कोकोनट ऑयल और बादाम ऑयल लगाना चाहिए. इससे आपकी आंखों के पास सेफ्टी कवच बनेगा और रंगों से काफी हद तक सुरक्षा मिलेगी.

Lip Care - Photo Gallery
6/8

लिप केयर भी जरूरी

होली खेलने से पहले होठों का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है. होली खेलने जाने से पहले आपको अपने होठों पर लिप बाम या फिर पेट्रोलियम जेली की डबल परत लगानी जरूरी है.

Face Mask before one Day - Photo Gallery
7/8

एक दिन पहले लगाएं फेस मास्क

होली खेलने से एक दिन पहले हल्दी, दही और शहद का एक फेस पैक बनाएं. अब इसे स्किन पर हल्के हाथों से त्वचा पर लगाना चाहिए. ये फेस पैक त्वचा को अंदर से पोषण देता है और इससे नेचुरल ग्लो आता है.

Do this after playing Holi - Photo Gallery
8/8

होली खेलने के बाद जरूर करें ये काम

होली खेलकर आने के बाद रंगों को छुड़ाकर क्लींजिंग करना भी बहुत जरूरी है. इसके लिए आपको एलोवेरा जेल या किसी दूसरे क्लींजर से त्वचा को सही ढंग से साफ करना है. इससे त्वचा को ताजगी मिलती है.

More News