Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • साल 2026 में रिलीज होंगे ये 8 बेहतरीन और दमदार स्मार्टफोन्स, जानें इनकी कीमत और लॉन्च डेट

साल 2026 में रिलीज होंगे ये 8 बेहतरीन और दमदार स्मार्टफोन्स, जानें इनकी कीमत और लॉन्च डेट

भारत में एक के बाद एक स्मार्टफोन्स लॉन्च होते रहते हैं, जो फीचर्स और पर्फॉमेंस में जबरदस्त होते हैं. स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां हर साल अपनीे स्मार्टफोन की सीरीज को आगे बढ़ाते हुए फोन को लॉन्च करती हैं. इस साल यानि 2026 में भी कई स्मार्टफोन्स लॉन्च होने की बात कही जा रही है. अभी यानि फरवरी तक भी कुछ स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. अगर आप कोई स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो कुछ समय इंतजार भी कर सकते हैं ताकि आपको अच्छे कैमरा और क्वालिटी वाला फोन मिल सके. 

Last Updated: February 17, 2026 | 7:50 PM IST
Xiaomi 17 Pro Max Ultra - Photo Gallery
1/8

Xiaomi 17 Pro Max Ultra

अगर आप एक किफायती और अच्छा स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो Xiaomi 17 Pro Max Ultra को ले सकते हैं. इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. फरवरी के आखिर या मार्च की शुरूआत में इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है.

Oppo Reno15 Pro Mini - Photo Gallery
2/8

Oppo Reno15 Pro Mini

अगर आप एक दमदार कैमरा और फीचर्स से लैस फोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में OPPO Reno15 Pro Mini 5G को ले सकते हैं. इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा चुका है. इस फोन को आप 59,999 रुपये से लेकर 64,999 रुपये की कीमत तक ले सकते हैं.

Apple iPhone 17e - Photo Gallery
3/8

Apple iPhone 17e

अगर आप किसी नए और अपग्रेडेड आईफोन को लेने का प्लान कर रहे हैं तो iPhone 17e आपके लिए बेस्ट रहेगा. इस स्मार्टफोन को 19 फरवरी को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा. iPhone 16 को भी इसी दिन लॉन्च किया गया था.

Samsung Galaxy Z Fold 8 - Photo Gallery
4/8

Samsung Galaxy Z Fold 8

अगर आप सैमसंग की Z Fold सीरीज के शौकीन हैं तो ऐसे में थोड़ा इंतजार करना ठीक रहेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy Z Fold 8 जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन को कई आधुनिक फीचर्स के साथ 9 जुलाई को लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है.

Samsung Galaxy Z Flip 8 - Photo Gallery
5/8

Samsung Galaxy Z Flip 8

अगर आप फ्लिप फोल्ड के शौकीन हैं और कोई लेटेस्ट स्मार्टफोन देख रहे हैं तो ऐसे में Samsung Galaxy Z Flip 8 को घर ला सकते हैं. इस स्मार्टफोन को भी फोल्ड सीरीज के साथ ही जुलाई में लॉन्च करने की बात कही जा रही है.

Vivo V70 & V70 Elite - Photo Gallery
6/8

Vivo V70 & V70 Elite

वीवो के स्मार्टफोन्स भी फीचर्स और कैमरा के मामले में काफी दमदार होते हैं. Vivo V70 & V70 Elite कंपनी की नई सीरीज है, जिसे आधिकारिक रूप से 19 फरवरी को लॉन्च करने के लिए कहा जा रहा है.

Oppo K14x 5G - Photo Gallery
7/8

Oppo K14x 5G

Oppo K14x 5G का यह स्मार्टफोन एक बड़ी बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है. इस फोन में आपको कई किफायती फीचर्स मिलते हैं. इस स्मार्टफोन को 10 फरवरी को लॉन्च कर दिया गया है.

Samsung Galaxy F70e 5G - Photo Gallery
8/8

Samsung Galaxy F70e 5G

यह स्मार्टफोन आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ने के साथ ही फीचर्स में भी काफी किफायती रहने वाला है. इस फोन में आपको कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. इस स्मार्टफोन को 9 फरवरी को लॉन्च कर दिया गया है.

More News