15000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये 8 जबरदस्त स्मार्टफोन्स, मिलती है 5000mAh से ज्यादा की बड़ी बैटरी भी
Smartphones with Best Battery: आजकल स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल इतना ज्यादा होने लगा है कि स्मार्टफोन की बैटरी कुछ ही घंटों में खत्म हो जाती है. ऐसे में यह जरूरी है कि एक अच्छी और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदें. जिसके लिए आपको कम से कम 5000 mAh की बैटरी रहनी जरूरी है. ऐसे कई स्मार्टफोन्स मार्केट में उपलब्ध हैं, जो न केवल एक अच्छा बैटरी बैकअप देते हैं, बल्कि फीचर्स और पर्फॉमेंस में भी काफी किफायती साबित होते हैं. चलिए जानते हैं ऐसे कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में जो 15000 रुपये की कीमत में 5000 mAh की दमदार बैटरी के साथ आते हैं.
Samsung Galaxy F70e 5G
अगर आप कम कीमत में एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में Samsung Galaxy F70e 5G को बिना किसी संकोच के ले सकते हैं. इस स्मार्टफोन में आपको 6000mAh की एक दमदार बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक पर्फॉम करती है. इस फोन की कीमत 11,999 रुपये है.
Samsung Galaxy A15 5G
अगर आप एक किफायती स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में सैमसंग गैलेक्सी A15 5G को ले सकते हैं. यह स्मार्टफोन आपको 5000 mAh की बैटरी के साथ 14 से 15000 रुपये में देखने के लिए मिल सकता है.
redmi 14c
redmi 14c एक अच्छा और किफायती फोन है, जो आपको 5160mAh की बैटरी के साथ देखने के लिए मिलता है. वहीं, इस स्मार्टफोन की कीमत महज 9990 रुपये है. इस फोन में आपको कम कीमत के साथ अच्छी बैटरी मिल सकती है.
Tecno Spark Go 2
यह स्मार्टफोन सस्ता होने के साथ-साथ किफायती और टिकाऊ भी माना जाता है. इस स्मार्टफोन में आपको 5000 mAh की बैटरी देखने को मिलती है साथ ही साथ इसकी कीमत केवल 7400 रुपये है.
Motorola Moto G05
यह स्मार्टफोन आपको 8549 रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिलता है, जिसमें 5100 mAh की एक बड़ी बैटरी देखने को मिलती है. इस स्मार्टफोन में आपको अन्य भी कई सेफ्टी फीचर्स मिलते है.
samsung Galaxy A16
अगर आप एक अच्छा और किफायती फोन ले रहे हैं, जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले और जो जेब पर भी भारी न पड़ें. इसके लिए आप samsung Galaxy A16 ले सकते हैं. यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ 15000 रुपये की कीमत पर मिलता है.
samsung m14
अगर आप एक अच्छे फोन की तलाश में हैं तो ऐसे में samsung m14 को ले सकते हैं. इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलने के साथ ही साथ एक 13,490 रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिलता है.