Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • धोनी-गंभीर से लेकर युवराज रैना तक… भारत के 8 धुरंधर क्रिकेटर, जिन्होंने स्मृति मंधाना से कम वनडे शतक जड़े

धोनी-गंभीर से लेकर युवराज रैना तक… भारत के 8 धुरंधर क्रिकेटर, जिन्होंने स्मृति मंधाना से कम वनडे शतक जड़े

Smriti Mandhana Centuries: जिस तरह मेंस वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का दबदबा कायम है. उसी तरह विमेंस क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने अपना जलवा दिखाया है. स्मृति मंधाना ने भारत की ओर से महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं. वहीं, वर्ल्ड विमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में मंधाना दूसरे नंबर पर हैं. स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर में अभी तक 117 मुकाबले खेले हैं, जिनमें कुल 14 शतक लगाए हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह आंकड़ा भारत के कई पुरुष दिग्गज खिलाड़ियों से ज्यादा है. भारत के कई ऐसे दिग्गज क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने वनडे करियर में स्मृति मंधाना से भी कम शतक लगाए हैं. इनमें से कई खिलाड़ियों ने स्मृति मंधाना से ज्यादा वनडे मैच खेले हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में शामिल ज्यादातर क्रिकेटर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट भी ले लिया है. नीचे देखें पूरी लिस्ट…

Last Updated: February 3, 2026 | 2:52 PM IST
MS Dhoni - Photo Gallery
1/8

एमएस धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने शानदार वनडे करियर में 350 मैच खेले. इस दौरान 297 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी ने कुल 10 शतक लगाए है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में कुल 10,773 रन बनाने का भी कारनामा किया.

Gautam Gambhir - Photo Gallery
2/8

गौतम गंभीर

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने वनडे क्रिकेट में कुल 11 शतक लगाए हैं. उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 147 मैच खेले. इस दौरान 143 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए गंभीर ने 5,238 रन बनाए.

VVS Laxman - Photo Gallery
3/8

वीवीएस लक्ष्मण

भारत क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक वीवीएस लक्ष्मण ने अपने वनडे करियर में 86 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 83 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2,338 बनाए. इसमें 6 शतक शामिल रहे.

Suresh Raina - Photo Gallery
4/8

सुरेश रैना

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर में गिने जाते हैं. रैना ने वनडे क्रिकेट में 226 मैच खेले, जिनमें 194 पारियों में उनके बल्ले से 5,615 रन आए. इसमें 6 शतक शामिल रहे.

Mohammad Azharuddin - Photo Gallery
5/8

मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने वनडे क्रिकेट में कुल 334 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 308 पारियों में 9,378 रन आए. अपने शानदार वनडे करियर में अजहरुद्दीन ने कुल 7 शतक लगाए.

नवजोत सिंह सिद्धू

भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने वनडे करियर में 6 शतक लगाए हैं. नवजोत सिद्धू ने वनडे क्रिकेट में 136 मैच खेले हैं. इस दौरान 127 पारियों में उनके बल्ले से 4,413 रन आए हैं.

KL Rahul - Photo Gallery
7/8

केएल राहुल

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने शानदार वनडे करियर में अभी तक कुल 8 शतक लगाए हैं. राहुल ने वनडे क्रिकेट में कुल 94 मैचों की 86 पारियों में बैटिंग की है. इस दौरान उनके बल्ले से 3,360 रन आए हैं.

Shubman Gill - Photo Gallery
8/8

शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अभी तक वनडे क्रिकेट में कुल 61 मैच खेले हैं. उन्होंने 61 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 8 शतक लगाए हैं, जबकि 2,953 रन बनाए हैं.