बर्फ और बारिश: 1 फरवरी से उत्तराखंड से कश्मीर तक, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
Snowfall: उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. कई जगहों पर आंधी, तुफान, भारी बारिश और बर्फबारी हुई है. दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और बेजोड़ ठंड से जनजीवन बेहाल है, वहीं हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन का खतरा मंडरा रहा है. उधर उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के चलते कई सड़कें और मार्ग बंद हो चुके हैं, जिससे पर्यटक और स्थाई निवासियों के आवागमन पर असर पड़ा है.
नाग टिब्बा और धनौल्टी में भारी बर्फबारी
नाग टिब्बा में करीब 3 फीट बर्फ जमी हुई है और रुक-रुक कर हिमपात जारी है. वहीं धनोल्टी में तापमान माइनस में पहुंच गया है.
कई जगहों पर बर्फीले तूफान
कई जगहों पर बर्फीले तूफान से यातायात बाधित हुआ है. चमोली, जोशीमठ, चोपटा केदारनाथ सड़क बर्फ के कारण प्रभावित हैं.
माइनस 16 डिग्री तापमान
केदारनाथ में बीते कई दिनों से बर्फबारी से यहां 4 फीट से ज्यादा बर्फ जम गई है. माइनस 16 डिग्री तापमान पहुंच चुका है, जवान ओर तीर्थस्थल की सुरक्षा में डटे हैं, रास्तों से बर्फ को हटाने की कोशिश चल रही है.
औली, कानाताल, टिहरी में पर्यटकों की भारी भीड़
औली, बुरांसखंडा, कानाताल, टिहरी में पर्यटकों की आवाजाही लगातार चल रही है. बर्फबारी की वजह से राज्य में कई संपर्क मार्ग बर्फबारी से बाधित हुए हैं.
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और फिसलन से यातायात ज्यादा प्रभावित हुआ था. 2 दिनों से बंद जम्मू-श्रीनगर हाईवे आंशिक रूप से खोला गया है और रास्ते में फंसे वाहनों को निकाला गया.
कई जगहों पर घने से बहुत घना कोहरा.
पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पूर्व उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार से हवा चली. पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान में कुछ स्थानों पर घने से बहुत घना कोहरा.