Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Surya Grahan 2026: आज शनि की राशि कुंभ में लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

Surya Grahan 2026: आज शनि की राशि कुंभ में लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

Solar Eclipse 2026 Date: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है. इस साल सूर्य और चंद्र को मिलाकर कुल 4 ग्रहण लगेंगे. इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे. साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी यानी आज लगेगा. यह सूर्य ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगने जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से यह सूर्य ग्रहण शुरू होगा और रात्रि 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष आचार्यों की मानें तो, जब भी कोई खगोलीय घटना होती है तो सभी राशियों पर देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कि, आखिर सूर्य ग्रहण का मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव दिख सकता है? इस बारे में India News को बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-

Last Updated: February 17, 2026 | 9:06 AM IST
Effect of solar eclipse on 12 zodiac signs - Photo Gallery
1/12

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि: सूर्यग्रहण आपके 11वें स्थान पर लगेगा. इसका संबंध आपकी आमदनी और कामना पूर्ति से है. लिहाजा इस ग्रहण का असर आपकी आमदनी और आपकी इच्छाओं पर होगा. आपको अपनी किसी इच्छा की पूर्ति करने में परेशानी आ सकती है. अतः सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 5 मूली या 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन उन्हें किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान दे आएं.

Effect of solar eclipse on 12 zodiac signs - Photo Gallery
2/12

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

वृष राशि: यह सूर्यग्रहण आपके दसवें स्थान पर लगेगा. दसवें स्थान का संबंध आपके करियर, पिता तथा राज्य से है. इस ग्रहण का प्रभाव आपके खुद के और आपके पिता के करियर के ऊपर रहेगा. आपको अपने करियर के डिसीजन लेने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. लिहाजा इस ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए सफेद या शरबती रंग की टोपी या पगड़ी सिर पर पहनें.

Effect of solar eclipse on 12 zodiac signs - Photo Gallery
3/12

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

मिथुन राशि: यह सूर्यग्रहण आपके नवें स्थान पर लगेगा. 9वां स्थान भाग्य से संबंध रखता है. लिहाजा आपके भाग्य पर, आपकी किस्मत पर यह ग्रहण लगेगा. इस दौरान आपकी किस्मत आपका पूरी तरह से साथ नहीं दे पायेगी. तो अपने भाग्य को ग्रहण के प्रभाव से बचाने के लिए आपको मन्दिर में गुड़ का दान करना चाहिए.

Effect of solar eclipse on 12 zodiac signs - Photo Gallery
4/12

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

कर्क राशि: यह सूर्यग्रहण आपके आठवें स्थान पर लगेगा. आठवें स्थान का संबंध आपकी आयु से है. लिहाजा सूर्य का यह ग्रहण आपकी आयु पर लगेगा. आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं. तो सूर्य के इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें.

Effect of solar eclipse on 12 zodiac signs - Photo Gallery
5/12

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

सिंह राशि: यह सूर्यग्रहण आपके सातवें स्थान पर लगेगा. सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से होता है. लिहाजा जीवनसाथी से आपके संबंधों पर सूर्य का यह ग्रहण लगेगा. अतः अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें. सूर्य के इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए भोजन करने से पहले रोटी के एक टुकड़े की अग्नि में आहुति देनी चाहिए.

Effect of solar eclipse on 12 zodiac signs - Photo Gallery
6/12

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

कन्या राशि: यह सूर्यग्रहण आपके छठे स्थान पर लगेगा. इसका स्थान का संबंध आपके मित्र, शत्रु और स्वास्थ्य से है. इस ग्रहण के प्रभाव से शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, संभलकर रहें और दोस्तों का साथ बनाये रखें. साथ ही इस ग्रहण के अशुभ फलों से बचने के लिए कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए.

Effect of solar eclipse on 12 zodiac signs - Photo Gallery
7/12

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

तुला राशि: यह सूर्यग्रहण आपके पांचवें स्थान पर लगेगा. पांचवें स्थान का संबंध विद्या, गुरु, संतान एवं विवेक से है और साथ ही रोमांस आदि विषयों से है. अतः आपकी इन सब स्थितियों पर सूर्यग्रहण का प्रभाव पड़ेगा. ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए पक्षियों को दाना डालना चाहिए.

Effect of solar eclipse on 12 zodiac signs - Photo Gallery
8/12

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

वृश्चिक राशि: यह सूर्यग्रहण आपके चौथे स्थान पर लगेगा. इसका स्थान का संबंध माता, भूमि-भवन और वाहन से है. लिहाजा सूर्य का यह ग्रहण माता के साथ आपके रिश्ते पर और भूमि-भवन और वाहन पर लगेगा. आपको माता से सहयोग पाने के लिये थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए जरूरतमंद को भोजन कराना चाहिए.

Effect of solar eclipse on 12 zodiac signs - Photo Gallery
9/12

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

धनु राशि: यह सूर्यग्रहण आपके तीसरे स्थान पर लगेगा. बता दें कि, तीसरा स्थान भाई-बहनों से संबंध रखता है. लिहाजा इस सूर्यग्रहण के प्रभाव से आपका अपने भाई-बहनों से रिश्ते पर प्रभाव पड़ेगा. अतः इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए.

Effect of solar eclipse on 12 zodiac signs - Photo Gallery
10/12

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

मकर राशि: यह सूर्यग्रहण आपके दूसरे स्थान पर लगेगा. दूसरे स्थान का सम्बन्ध धन तथा आपके स्वभाव से होता है. यह ग्रहण आपके व्यवहार पर लगेगा. आज किसी से बात करते समय आपको अपनी भाषा का खास ख्याल रखना चाहिए . ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आपको नारियल, नारियल का तेल या कुछ बादाम मंदिर या किसी धर्मस्थल पर दान करना चाहिए.

Effect of solar eclipse on 12 zodiac signs - Photo Gallery
11/12

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

कुंभ राशि: यह सूर्यग्रहण आपके पहले स्थान यानी लग्न स्थान पर लगेगा. यह स्वयं का स्थान होता है, शरीर का होता है. अतः यह ग्रहण स्वयं आप पर और आपके शरीर पर लगेगा. आज आपके अन्दर ऊर्जा की कमी रहेगी. लिहाजा इस ग्रहण की अशुभ स्थिति से बचने के लिए आपको सूर्यदेव को जल चढ़ाना चाहिए.

Effect of solar eclipse on 12 zodiac signs - Photo Gallery
12/12

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

मीन राशि: यह सूर्यग्रहण आपके 12वें स्थान पर लगेगा. यह स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, आपके खर्चों से है. लिहाजा आपके शैय्या सुख और आपके खर्चों पर यह ग्रहण लगेगा. आपको शैय्या सुख पाने में मुश्किलें होंगी और आपके खर्चों में बढ़त होगी. ग्रहण की अशुभता से बचने के लिए अपने घर की खिड़की, दरवाज़े खुले रखने चाहिए.

More News