विश्व के कुछ अनोखे फल, बेहद कम लोगों को पता है इनका नाम, देखें Photos
दुनियाभर में कुछ फल ऐसे हैं जो स्वाद में तो बेमिसाल हैं ही सेहत की दृष्टि से भी काफी लाभदायक हैं. लेकिन इन फलों के बारे में कुछ ही लोगों को पता है. ये फल बाजार में आमतौर पर कम मिलते हैं, और स्थानीय लोगों द्वारा ही इनका उपभोग किया जाता है. आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ अनूठे फलों के बारे में.
सोहियोंग
सोहियोंग (प्रूनस नेपालेन्सिस), जिसे मेघालय चेरी भी कहा जाता है, भारत के मेघालय राज्य के खासी और जयंतिया पहाड़ियों में पाया जाने वाला एक स्वदेशी, पोषक तत्वों से भरपूर फल है. यह गहरे रंग का, मीठा-खट्टा फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिसका उपयोग जैम, जेली और वाइन बनाने में किया जाता है.
फालसा
इसे भारतीय शरबत बेरी के नाम से भी जाना जाता है और इसका वानस्पतिक नाम ग्रेविया एशियाटिका है. शरबत बनाने में व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला फालसा विटामिनों का पावरहाउस है, इसमें प्रचुर मात्रा में सूक्ष्म खनिज पाए जाते हैं और यह आसानी से पच जाता है।
ताड़गोला
ताड़गोला को आइस एप्पल या नंगू भी कहा जाता है. ताड़गोला का टेक्सचर पारदर्शी, हिलता-डुलता और रसदार होता है, जो ताड़ के पेड़ के सख्त, बैंगन जैसे रंग के छिलके में छिपा होता है.
मैंगोस्टीन
यह मूल रूप से मलय प्रायद्वीप और बोर्नियो का पौधा है. प्राचीन काल से ही उष्णकटिबंधीय एशिया में इसकी व्यापक रूप से खेती की जाती रही है. इसका स्वाद काफी अच्छा होता है.
किवानो
किवानो, खीरा और खरबूजा परिवार कुकुरबिटेसी की एक वार्षिक बेल है. इसके फल में सींग जैसे कांटे होते हैं, इसलिए इसका नाम "सींग वाला खरबूजा" पड़ा. यह आमतौर पर अफ्रीका में पाया जाता है.
खिरनी
यह एक छोटा बेर जैसा फल है, जो बेहद मीठा होता है. यह खासतौर पर जैम और जेली बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. यह मूल रूप से दक्षिण एशिया में पाया जाता है.