Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बालकनी या खिड़की पर कबूतरों ने डाला है डेरा? अपनाएं ये आसान तरीके, दूर रहेंगी बीमारियां

बालकनी या खिड़की पर कबूतरों ने डाला है डेरा? अपनाएं ये आसान तरीके, दूर रहेंगी बीमारियां

Pigeon in Balcony: अक्सर घरों की बालकनी या खिड़कियों पर कबूतरों की गुटरगुटर और उनकी बीट लोगों को परेशान कर देती हैं. कबूतर दिखने में भले ही शांत और भोले लगते हैं, लेकिन उनकी बीट घर को गंदा कर देती है. उनकी बीट और गंदगी के कारण अक्सर सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है. कबूतर की बीट के कारण सांस संबंधी दिक्कत, इन्फेक्शन और एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है. इसके कारण बालकनी में मुश्किल होता है और कपड़े सुखाने में भी काफी दिक्कत होती है. ऐसे में अगर आप भी कबूतरों के कारण होने वाली परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो कुछ आसान तरीके आपकी मदद कर सकते हैं.

Last Updated: March 27, 2026 | 7:51 PM IST
Why do pigeons enter the house? - Photo Gallery
1/9

घर में क्यों आते हैं कबूतर

कबूतरों को ऊंची और समतल जगह पसंद होती हैं, जहां वे घोंसले बनाकर अंडे रख सकते हैं. इसके लिए वे घरों की बालकनियों, एसी के ऊपर और खिड़कियों के सनशेड पर अपना घर बनाते हैं.

Balcony Cleaning - Photo Gallery
2/9

कबूतरों को भगाने के लिए करें साफ सफाई

कबूतरों को भगाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप हर जगह पर साफ-सफाई करें. बालकनी को रोज साफ करने से अगर कबूतर बीट करते हैं और वो साफ हो जाता है, तो कबूतर दोबारा वहां नहीं आएंगे.

Strips of aluminum foil - Photo Gallery
3/9

एल्यूमीनियम फॉयल की पट्टियां

एल्यूमीनियम फॉयल की सूर्य की रोशनी पड़ने से तेज चमक होती है, जो कबूतरों की आंखों को चुभती है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो कबूतर वहां आने से कतराते हैं.

Naphthalene balls - Photo Gallery
4/9

फिनायल की गोलियां

जिन जगहों पर कबूतरों के आने की उम्मीद हो, वहां पर फिनायल की गोलियां रख देनी चाहिए. ऐसा करने से फिनायल की तेज गंध कबूतरों को पसंद नहीं आती और कबूतर भाग जाते हैं.

Use spray - Photo Gallery
5/9

स्प्रे करना

कबूतरों से बचने के लिए काली मिर्च का स्प्रे कर सकते हैं. इसके लिए काली मिर्च को पानी में उबालकर स्प्रे बनाकर स्प्रे करना चाहिए. इसके अलावा आप सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक कपड़े को सिरके में भिगोकर बालकनी में रखना होगा.

Use double-sided tape - Photo Gallery
6/9

डबल साइड टेप का करें इस्तेमाल

बालकनी की रेलिंग के ऊपर डबल साइड टेप चिपकाएं. जब कबूतर इस पर पंजा रखेंगे, तो वो चिपकेंगे. इससे उन्हें अजीब लगेगा और वे दोबारा नहीं आएंगे.

Use bird spikes - Photo Gallery
7/9

बर्ड स्पाइक्स का करें इस्तेमाल

अगर कबूतरों का प्रकोप ज्यादा बढ़ जाता है, तो प्लास्टिक या स्टील के नुकीले बर्ड स्पाइक्स बालकनी पर लगा दें. ऐसा करने से बालकनी की रेलिंग, सनशेड और दूसरी जगहों पर कबूतर नहीं आ सकेंगे.

Wind Chimes - Photo Gallery
8/9

विंड चाइम्स

कबूतरों को दूर रखने के लिए बालकनी में विंड चाइम लटकानी चाहिए. हवा से होने वाली आवाज से कबूतर परेशान हो जाएंगे. ये दिखने में खूबसूरत लगता है और इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी रहती है.

Place plastic birds in your home - Photo Gallery
9/9

घर में लगाएं प्लास्टिक के पक्षी

अगर आप बाजार से प्लास्टिक के पक्षी लाकर बालकनी पर लटका दें, तो कबूतर वहां नहीं जाएंगी. वे उन्हें असली पक्षी समझकर उड़ जाएंगे. ध्यान रखें कि ऐसे पक्षियों के डमी लगाएं, जिनसे कबूतर डरते हों.

More News