धर्म की दीवार तोड़ प्यार को चुना! सोनाक्षी सिन्हा से लेकर करीना कपूर तक, इन एक्ट्रेस ने मुस्लिम सेलेब से रचाई शादी
Actress Married with Muslim Celebs: हाल ही में महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली, जिसे लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. लेकिन इससे पहले भी कई सितारों ने मुस्लिम एक्टर्स से शादी की. इस कड़ी में कई दिग्गज अभिनेत्रियां शामिल हैं. चलिए जानते हैं उनके नाम.
शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती थीं. लेकिन उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी से 1969 में शादी की थी, जो मुस्लिम थे. मंसूर खान से शादी करने के लिए, शर्मिला ने इस्लाम अपना लिया और आयशा सुल्ताना बन गईं. आपको बता दें कि मंसूर और शर्मिला के तीन बच्चे हैं - सैफ़ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान.
अमृता सिंह
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने शादी की थी. बताया जाता है कि दोनों की उम्र में 12 साल का फासला था. अभिनेत्री ने अपनी शादी से पहले इस्लाम अपना लिया था और एक इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की थी. इस जोड़ी के दो बच्चे हुए - सारा अली खान और इब्राहिम अली खान. हालांकि, शादी के 13 साल बाद, सैफ और अमृता का तलाक हो गया.
आयशा टाकिया
'वॉन्टेड' जैसी फिल्मों से महशूर हुई अभिनेत्री आयशा टाकिया जब महज 23 साल की थीं, तभी उन्होंने 2009 में अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी कर ली. आपको बता दें कि फरहान, समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे हैं. शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्में करना छोड़ दिया.
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ टीवी की दुनिया की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं. पहले एक्ट्रेस ने 2011 में रौनक सैमसन से शादी की थी, लेकिन जल्द ही 2015 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद, दीपिका को अपने शो 'ससुराल सिमर का' के को-स्टार शोएब इब्राहिम से प्यार हो गया और 2018 में दोनों ने निकाह कर लिया.
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली थी. सात साल प्रेम करने के बाद दोनों ने मुंबई में एक निजी समारोह से विवाह किया था.
करीना कपूर खान
सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी. कपल के दो बेटे हैं- तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान.
गौरी खान
शाहरुख खान और गौरी खान की शादी 25 अक्टूबर 1991 को हुई थी. अलग-अलग धर्म से होने की वजह से इस रिश्ते को शुरुआत में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. हालांकि, दोनों ने हर मुश्किल को पार किया और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया. आज उनका रिश्ता बॉलीवुड के सबसे सफल और लंबे समय तक टिके रहने वाले रिश्तों में गिना जाता है.
दीया मिर्जा
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने साल 2014 में फिल्ममेकर साहिल सांघा से शादी की थी. फिर 2019 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की. इसके बाद दीया ने 2021 में वैभव रेखी से शादी कर ली.