Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, शर्ट की बटन खोलकर दिखाई अदाएं
Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. वे प्रेग्नेंसी में और भी ग्लैमरस नजर आईं. उनका फैशन सेंस तो पहले से ही लोगों को बहुत पसंद है. ऐसे में सोनम कपूर प्रेग्नेंसी के दौरान फैशन का जलवा बिखेरने से पीछे कैसे रह सकती हैं. सोनम ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करने के दौरान व्हाइट स्कर्ट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी. शर्ट को उन्होंने अनबटन किया हुआ था, जो काफी डैशिंग लग रहा था.
ग्लैमरस क्वीन सोनम कपूर
बॉलीवुड की ग्लैमरस क्वीन सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. वे अपने प्रेग्नेंसी लुक से लोगों को दीवाना बना रही हैं. वे एक के बाद एक खूबसूरत फोटोज शेयर कर रही हैं.
मुंबई पहुंची सोनम कपूर
प्रेग्नेंसी के बावजूद भी सोनम काफी खूबसूरत लग रही हैं और वे काफी एक्टिव भी हैं. हाल ही में वे मुंबई के एक स्टोर में शूट के लिए पहुंची थीं. पैपराजी ने सोनम कपूर की खूबसूरत सी फोटोज क्लिक कीं.
सोनम कपूर लुक
मुंबई आते समय सोनम सफेद कलर के कपड़ों में काफी खूबसूरत लगीं. उन्होंने व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थीं. उन्होंने सिल्वर कलर स्टेटमेंट ईयरिंग्स के साथ ही ब्लैक गूगल्स लगाए थे.
शर्ट के बटन खोल फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
सोनम कपूर ने सफेद शर्ट पहनी थी, जिसकी बटन खुली रखी थीं. उन्होंवे स्कर्ट को भी अलग अंदाज में स्टाइल किया था. उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया था. साथ ही ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी और सेटल मेकअप किया.
सोनम कपूर ने दी जानकारी
सोनम कपूर ने इससे पहले भी अपना बेबी बंप शो किया था, जिससे उनके फैंस व दूसरे लोगों को उनकी दोबारा प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था. उनकी फोटोज देख फैंस काफी खुश हुए.
सोनम कपूर ने साड़ी दिखाया प्रेग्नेंसी लुक
इसके बाद से सोनम कपूर लगातार अपनी प्रेग्नेंसी वाली फोटोज लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं. कभी साड़ी में, तो कभी शर्ट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं.