धोनी या कोई और… कौन है दुनिया का महान कप्तान? सौरव गांगुली ने खुद बताया नाम
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी को सर्वश्रेष्ठ व्हाइट-बॉल कप्तान चुना है. गांगुली ने 2003 के ODI वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का नेतृत्व किया था, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था. गांगुली का कहना है कि धोनी की महानता उनके वर्ल्ड कप जीतने से आती है. धोनी ने राहुल द्रविड़ के बाद 2007 में भारत की ODI कप्तानी संभाली और 2011 के ODI वर्ल्ड कप में टीम को जीत दिलाई, जिससे भारत का 28 साल का इंतजार खत्म हुआ.
धोनी की कप्तानी में जीती 3 आईसीसी ट्रॉफी
धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का पहला T20 वर्ल्ड कप और फिर साल 2011 का वनडे विश्व कप और साल 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी भी जीता था.
गांगुली ने बताया धोनी को महान कप्तान
हाल ही में TV9 के इवेंट में गांगुली ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी सबसे बड़े कप्तान हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप जीता है. मैं तो रनर-अप रहा हूं. धोनी व्हाइट-बॉल क्रिकेट के बड़े कप्तान हैं.
छोटे शहर से निकला
वह रांची झारखंड के हैं. एक छोटा शहर जो कभी राष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं देता था. और उन्होंने देश के लिए इतना बड़ा खिलाड़ी बनकर गौरव बढ़ाया है."
धोनी ने कब किया था डेब्यू
बता दें कि एंमएस धोनी ने दिसंबर 2004 में गांगुली की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और 10 जुलाई 2019 तक भारत के लिए खेले. उन्होंने 2007 में पहला ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वनडे टीम की कप्तानी संभाली.
अगस्त 2020 में लिया संन्यास
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. लेकिन अभी भी नब IPL खेल रहे हैं और 2026 संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे.
चेन्नई को 5 बार बना चुके चैंपियन
यह टूर्नामेंट 28 मार्च को बेंगलुरु में शुरू होगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को कुल 5 बार खिताब जिता चुके हैं.
अब गायकवाड़ संभाल रहे कप्तानी
लेकिन अब टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में हैं और वही टीम की कप्तानी कर रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कमाल करने में कामयाब हो पाती है या फिर नहीं.