140 kmph से ज्यादा की टॉप स्पीड, लुक्स में भी बेस्ट हैं ये 7 स्पोर्ट्स बाइकें, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस
best top speed bikes : भारत में बाइक केवल रोजमर्रा के कामों को पूरा करने के लिए ही नहीं ली जाती है. बल्कि, बहुत से लोग बाइक को शौक के कौर पर भी लेते हैं. कुछ लोग बाइक में माइलेज देखते हैं तो कुछ फीचर्स के दीवाने होते हैं. लेकिन, ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जो केवल टॉप स्पीड देखकर बाइक लेना पसंद करते हैं.
अगर आप भी टॉप स्पीड औऐर रेसिंग के शौकीन हैं तो ऐसे में हम आपको 7 ऐसी बाइकों के बारे में बताएंगे, जिनकी टॉप स्पीड 140 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
BMW G 310 RR
अगर आप स्पीड के शौकीन हैं तो BMW G 310 RR आपके लिए परफेक्ट बाइक हो सकती है. इस बाइक में आपको 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड मिल सकती है. यह बाइक 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार केवल 7.17 सेकेंड में पूरी करती है.
TVS Apache RTX 300
TVS Apache RTX 300 एक स्पोर्ट्स बाइक है, जो आपको 140 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार देती है. इसमें आपको 299.1 cc का दमदार इंजन देखने के लिए मिलता है.
Triumph Scrambler 400 X
Triumph Scrambler 400 X398 cc की बाइक है, जो दमदार पावर देने के साथ ही साथ आपको 160 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड भी देती है. स्पीड के तौर पर आप यह बाइक ले सकते हैं.
Suzuki V-Strom SX
यह एक 249cc के ऑयल कूल्ड इंजन के साथ आने वाली एक बाइक है. Suzuki V-Strom SX में आपको 140 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देखने के लिए मिलती है.
Royal Enfield Himalayan 450
Royal Enfield Himalayan 450 एक 452 सीसी बकी बाइक है, जिसकी टॉप स्पीड 150 से लेकर 165 किलोमीटर प्रति घंटी की मानी जाती है. इस बाइक में आपको एक अच्छा राइडिंग एक्सपीरिएंस मिलता है.
KTM 390 Adventure
अगर आप एक अच्छे और दमदार लुक्स वाली बाइक लेना चाहते हैं, जिसकी स्पीड भी काफी अच्छी हो तोआप KTM 390 Adventure ले सकते हैं. इस बाइक में आपको 153 से लेकर160 km/h की स्पीड मिलती है.
hero x pulse 200
अगर आप स्पीड के शौकीन हैं लेकिन ज्यादा हेवी और स्पीड वाली बाइक नहीं लेना चाहते हैं तो ऐसे मेंं आप hero x pulse 200 को ले सकते हैं. इसमें आपको 115 km/h की टॉप स्पीड मिलती है.