ना लाइमलाइट, न कोई शो-ऑफ… SRH पेसर की वाइफ की सादगी ऐसी, जो छू लेगी आपका दिल
Harshal Patel Love Story: दुनिया के ज्यादातर क्रिकेटर्स की पत्नियां अपनी ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. ऐसे समय में भी कुछ क्रिकेटर्स की पार्टनर ऐसी हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. हम बात कर रहे हैं कि हर्षल पटेल की वाइफ देवर्षि जोशी (Devarshi Joshi) के बारे में. सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल मैदान पर अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. हर्षल पटेल ने अपने बचपन की दोस्त देवर्षि जोशी से शादी की है. साल 2023 में हर्षल पटेल और देवर्षि अपने बेटे का स्वागत किया. हर्षल पटेल अपनी पर्सनल लाइफ को काफी ज्यादा प्राइवेट रखते हैं. खासकर उनकी वाइफ को लाइमलाइट में आना बिल्कुल पसंद नहीं है, जो उनकी सादगी को दर्शाता है. देखें फोटोज…
कौन हैं हर्षल पटेल की वाइफ?
भारतीय क्रिकेटर हर्षल पटेल ने अपने बचपन की दोस्त देवर्षि जोशी से शादी रचाई है. देवर्षि जोशी पेशे से एक फैशन डिजाइनर है. उन्होंने अटलांटा के सवाना कॉलेज ऑफ आर्ट एंड डिजाइन से ग्रेजुएशन किया है.
कैसे हुई मुलाकात?
भारत के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और उनकी वाइफ देवर्षि जोशी बचपन से दोस्त हैं. समय के साथ-साथ उनकी दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया, जिसके बाद उन दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. हर्षल पटेल ने देवर्षि को शादी के लिए प्रपोज किया था.
निजी समारोह में शादी
हर्षल पटेल और देवर्षि जोशी ने कुछ सालों पहले एक निजी समारोह में शादी रचाई थी. कपल अपनी पर्सनल लाइफ को काफी ज्यादा प्राइवेट रखते हैं. हर्षल पटेल की वाइफ देवर्षि सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहती हैं.
हर्षल पटेल की सबसे बड़ी सपोर्टर
देवर्षि जोशी अपने पति हर्षल पटेल की सबसे बड़ी सपोर्टर हैं. वह अपने प्रोफेशन के साथ ही हाउसवाइफ का भी काम करती हैं. वे दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं. हालांकि देवर्षि जोशी स्टैंड्स में हर्षल पटेल को सपोर्ट करती हुई काफी कम दिखाई देती हैं.
हर्षल पटेल का इंटरनेशनल डेब्यू
हर्षल पटेल ने भारत के लिए सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में मुकाबले खेले हैं. उन्होंने साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था. हर्षल पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में 25 मैचों में 9.18 की इकॉनमी से 29 विकेट चटकाए हैं. हर्षल पटेल ने साल 2023 में भारत के लिए आखिरी मुकाबला खेला था.
हर्षल पटेल का घरेलू करियर
हर्षल पटेल का इंटरनेशनल करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खूब कमाल किए. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 212 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 268 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 74 मैचों में 246 विकेट दर्ज हैं.
IPL में 2 बार जीता पर्पल कैप
हर्षल पटेल ने आईपीएल में काफी शानदार गेंदबाजी की है. वह 2 बार पर्पल कैप जीत चुके हैं. हर्षल पटेल साल 2021 और 2024 के आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.
IPL 2026 में भी खेलेंगे हर्षल पटेल
हर्षल पटेल IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते दिखाई देंगे. 28 मार्च को हर्षल पटेल आरसीबी के खिलाफ IPL 2026 का पहला मुकाबला खेलेंगे.