बेहद खूबसूरत हैं श्रीदेवी की बेटी ‘सपना’, इंग्लिश-विंग्लिश से बनाई पहचान, नविका कोटिया ने शेयर की खूबसूरत फोटोज
Navika Kotia Photos: श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश तो आप लोगों को याद ही होगी. फिल्म में श्रीदेवी को एक हाउसवाइफ के रूप में दिखाया गया, जिन्हें इंग्लिश न आने के कारण उनका परिवार उनका मजाक बनाता है. इसके बाद वे अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के अमेरिका के न्यूयॉर्क जाती हैं, जहां पर वे सबसे छुपके इंग्लिश सीखती हैं. इस फिल्म में उनकी बेटी का सपना का किरदार एक्ट्रेस नविका कोटिया ने निभाया था. तब के समय में मासूम और शरारती दिखने वाली सपना यानी नविका कोटिया अब बदल चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए. यूजर्स का मानना है कि वो बहुत खूबसूरत हो गई हैं और उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है.
काफी स्टाइलिश बन गई हैं नविका
इंग्लिश-विंग्लिश फिल्म में सपना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नविका कोटिया फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन गई हैं. वो मासूम सी लड़की अब काफी स्टाइलिश बन गई है.
इंस्टाग्राम पर शेयर कीं फोटोज
उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन हैरान करने वाला है. कुछ यूजर्स का मानना है कि वो कृति सेनन और निमृत कौर अहलुवालिया जैसा लगता है.
नविका कोटिया इंडस्ट्री में बना रहीं पहचान
नविका कोटिया केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी शोज और विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं. वे क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ भी एक विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं.
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं नविका
नविका कोटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 6.69 लाख फॉलोअर्स हैं. वे इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं.
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस
नविका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ के लिए भी चर्चा में रहती हैं. जनवरी 2026 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड माजेन मोदी के साथ सगाई करने की घोषणा की थी. माजेन मोदी रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं.
कृति सेनन की कॉपी
सोशल मीडिया यूजर्स नविका को एक्ट्रेस कृति सेनन और निमृत आहलुवालिया का मिक्सचर बता रहे हैं. निमृत को बीते दिनों स्कूल फ्रेंड्स सीजन 3 में भी नजर आई थीं. इसमें उनके साथ अशनूर कौर भी नजर आई थीं. इसके अलावा वो ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी काम कर चुकी हैं.