Sriti Jha Birthday: बिहार से टीवी तक का सफर…कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा से सृति झा को मिली पहचान, यहां जानें- करियर के अनसुने किस्सें
Sriti Jha Birthday: कुमकुम भाग्य की ‘प्रज्ञा’ के रोल से सबसे दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सृति झा का आज जन्मदिन है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनका जन्म 26 फरवरी, 1986 को बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ था. कुमकुम भाग्य जो चैनल के सबसे पॉपुलर शो में से एक रहा है. इस सीरियल में अभि (शब्बीर अहलूवालिया का रोल) और प्रज्ञा (सृति झा) की लव स्टोरी ने सालों से दर्शकों को बांधे रखा है, असल में वे छोटे पर्दे के दो सबसे पॉपुलर कैरेक्टर हैं.
सृति झा के काम
सृति झा ने साल 2007 में धूम मचाओ धूम से अपने करियर की शुरूआत की थी. हालांकि वो कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा के रोल से काफी लोकप्रिय हुईं. इसके अलावा, ‘सृति दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भव’, ज्योति, बालिका वधू, रक्त संबंध और शौर्य और सुहानी जैसे पॉपुलर सीरियल में नजर आ चुकी है.
कहां हुआ एक्ट्रेस का जन्म?
टेलीविजन इंडस्ट्री में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस सृति झा का जन्म 26 फरवरी, 1986 को बिहार के बेगूसराय ज़िले में हुआ था.
कहां से की थी स्कूलिंग?
उन्होंने अपनी स्कूलिंग कोलकाता और काठमांडू (मॉडर्न इंडियन स्कूल) से की. बचपन के कुछ साल अपने घर दरभंगा में बिताने के बाद वह अपने परिवार के साथ कोलकाता चली गईं और वहां 10 साल बिताने के बाद वे नेपाल के काठमांडू चले गए. आखिर में परिवार राजधानी नई दिल्ली में बस गया, जहां सृति ने लक्ष्मण पब्लिक स्कूल में एडमिशन लिया.
कुमकुम भाग्य से मिली पहचान
सृति झा ने कई टीवी सीरियल में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान कुमकुम भाग्य से मिली. जिसमें उनके प्रज्ञा के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.
सृति को करीबी लोग प्यार से कहते थे झल्ली
सृति झा को उनके करीबी लोग प्यार से झल्ली कहते हैं. उन्होंने छोटे पर्दे पर आने से बहुत पहले ही एक्ट्रेस के तौर पर अपना सफर शुरू कर दिया था.
बहुत पहले शुरू कर दिया था करियर
स्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (2004) में इंग्लिश (ऑनर्स) कोर्स में एडमिशन लिया. यहीं पर वह वर्बम नाम की एक इंग्लिश ड्रामा सोसाइटी में शामिल हुईं और समय के साथ उन्हें इसकी प्रेसिडेंट बना दिया गया.
सृति झा ने ‘रिचुअल इन ब्लड’ नाटक में किया था काम
सृति झा ने अपना पहला खास रोल 'रिचुअल इन ब्लड' नाम के नाटक में किया था. 13वीं सदी के इंग्लैंड में सेट यह नाटक स्टीवन बर्कॉफ ने लिखा था. उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.
विक्रांत मैसी से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
एक्ट्रेस के बारे में अफवाह थी कि वह अपने पहले टीवी सीरियल धूम मचाओ धूम के को-स्टार एक्टर विक्रांत मैसी के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि बाद में यह सिर्फ एक अफवाह निकली. अफसोस की बात है क्योंकि वे एक अच्छी जोड़ी थे.