Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • स्टार्क-हीली से लेकर मारिजान काप तक… पिच पर शुरू हुई इन क्रिकटर कपल्स की लव स्टोरी, देखें लिस्ट

स्टार्क-हीली से लेकर मारिजान काप तक… पिच पर शुरू हुई इन क्रिकटर कपल्स की लव स्टोरी, देखें लिस्ट

Cricketers Who Found Love On Pitch: विश्व भर के दिग्गज क्रिकेटरों की लव स्टोरी अक्सर चर्चा में रहती है. कई दिग्गज क्रिकेटरों ने एक्ट्रेस, मॉडल और बिजनेसवुमन से शादी की. इसके अलावा कई स्टार क्रिकेटर ऐसे भी हैं, जिन्हें क्रिकेट के मैदान पर ही प्यार मिला. इसका मतलब है कि उन स्टार खिलाड़ियों ने किसी महिला क्रिकेटर से शादी की. इनमें से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और एलिसा हीली (Alyssa Healy) की लव स्टोरी सबसे ज्यादा चर्चा में रही. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर डेन वैन नीकेर्क (Dane van Niekerk) और मारिजान काप (Marizanne Kapp) भी ऐसे स्टार क्रिकेटरों में से एक हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट…

Last Updated: January 23, 2026 | 12:14 PM IST
Mitchell Starc Alyssa Healy - Photo Gallery
1/5

स्टार्क और हीली की लव स्टोरी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर मिचेल स्टार्क और महिला क्रिकेटर एलिसा हीली की मुलाकात बचपन में हुई थी. उस समय वे दोनों 9 साल की उम्र में सिडनी में एक-दूसरे के खिलाफ जूनियर क्रिकेट खेल रहे थे। इसके बाद वे दोनों एक ही टीम में शामिल हो गए. फिर उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. साल 2016 में उन दोनों से शादी कर ली. उस समय वह दुनिया में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले तीसरे विवाहित जोड़े बने थे.

Dane van Niekerk and Marizanne Kapp - Photo Gallery
2/5

डेन वैन नीकेर्क और मारिजान काप

डेन वैन नीकेर्क और मारिजान काप दोनों ही साउथ अफ्रीका टीम की महिला क्रिकेट हैं. पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क और स्टार ऑलराउंडर मारिजान काप की लव स्टोरी मैदान पर दोस्ती से शुरू हुई थी. इसके बाद उन्होंने जुलाई 2018 में शादी कर ली. वे दोनों ICC टूर्नामेंट में एक साथ बल्लेबाजी करने वाली पहली विवाहित जोड़ी भी बनीं। अब वे दोनों क्रिकेट जगत के सबसे चर्चित विवाहित समलैंगिक जोड़ों में से एक हैं।

Natalie Sciver-Brunt and Katherine Brunt - Photo Gallery
3/5

नताली साइवर-ब्रंट और कैथरीन ब्रंट

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नताली साइवर-ब्रंट और कैथरीन ब्रंट (अब साइवर-ब्रंट) क्रिकेट जगत के मशहूर कपल हैं. उन दोनों ने मई 2022 में शादी की. इससे पहले साल 2017 में वे दोनों वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा भी थीं. नताली (ऑलराउंडर) अभी भी खेल रही हैं, जबकि कैथरीन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है.

Amy Satterthwaite and Lea Tahuhu - Photo Gallery
4/5

एमी सैटरथवेट और ली ताहुहू

क्रिकेटर एमी सैटरथवेट और ली ताहुहू न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती हैं. उन दोनों ने समलैंगिक जोड़े के तौर पर शादी की है. मार्च 2017 में उन्होंने शादी करके अपने रिश्ते को मजबूत बनाया था. इसके बाद सैटरथवेट ने 2020 में अपनी पहली बेटी को जन्म दिया. इसके बाद उनका दूसरा बच्चा भी हुआ. वे दोनों क्राइस्टचर्च में सेंट एल्बंस क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए बड़े हुए। उन्होंने कैंटरबरी के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल पर क्रिकेट खेला. फिर साल 2010 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया.

Roger Prideaux and Ruth Prideaux - Photo Gallery
5/5

रोजर प्राइडॉक्स और रूथ प्राइडॉक्स

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रोजर प्राइडॉक्स और रूथ प्राइडॉक्स (वेस्टब्रुक) की लव स्टोरी काफी पुरानी है. वे क्रिकेट जगत के पहले कपल थे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला था. रोजर प्राइडॉक्स ने इंग्लैंड के लिए 3 टेस्ट मैच खेले, जबकि रूथ वेस्टब्रुक ने 1957 से 1963 तक इंग्लैंड की महिला टीम के लिए 11 टेस्ट मैच खेले.