Upcoming Films: फिर हॉरर-कॉमेडी लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहीं श्रद्धा कपूर, स्त्री 3 समेत इन फिल्मों की रिलीज डेट आउट
Upcoming Films: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री और स्त्री 2 की बड़ी सफलता के बाद इसके तीसरे पार्ट की घोषणा कर दी गई है. मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि फिल्म के तीसरे पार्ट को 13 अगस्त 2027 को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे है. मैडॉक फिल्म्स की तरफ से अनाउंसमेंट की गई है कि स्त्री 3, 13 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी. इसके साथ ही मैडॉक फिल्म्स ने अपने प्रोडक्शन तले बनने वाली कुछ और फिल्मों की घोषणा भी की है. इस लिस्ट में भेड़िया 2, चामुंडा, स्त्री 3, महा मुंजया, पहला महायुद्ध और दूसरा महायुद्ध फिल्में शामिल हैं.
13 अगस्त को रिलीज होगी स्त्री 3
बता दें कि मैडॉक फिल्म्स की तरफ से जानकारी दी गई है कि स्त्री 3, 13 अगस्त 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंककज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे.
भेड़िया 2 की रिलीज डेट
मेकर्स ने जानकारी दी है कि वरुण धवन स्टारर भेड़िया के दूसरे पार्ट को स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज किया जाएगा. बता दें कि भेड़िया 2 को 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है.
दिसंबर में रिलीज होगी चामुंडा
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म चामुंडा को 4 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में अक्षय कुमार मेन विलेन के किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म 'स्त्री' फेम अमर कौशिक डायरेक्ट करने वाले हैं. इसमें सरकटा के वंशज की कहानी दिखाई जाएगी.
महा मुंजया
2024 में रिलीज हुई फिल्म मुंजया के सीक्वल महा मुंजया को 24 दिसंबर 2027 में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में अभय वर्मा के साथ लापता लेडीज फेम प्रतिभा रांटा मुख्य किरदार निभाएंगी. ये फिल्म कोंकड़ की लोककथा पर आधारित फिल्म है.
पहला महायुद्ध
दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में पहला महायुद्ध फिल्म को 11 अगस्त 2028 को रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म मार्वल की 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' की तर्ज पर एक भव्य क्रॉसओवर फिल्म साबित हो सकती है.
दूसरा महायुद्ध
दूसरा महायुद्ध फिल्म इस सीरीज का अंतिम भाग होगा. इसे 2028 में दीवाली के अवसर पर रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने जाननकारी दी है कि इसे 18 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है.
महायुद्ध स्टारकास्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म में यूनिवर्स के सभी प्रमुख किरदारों को एक साथ दिखाया जाएगा. इसमेंराज कुमार राव, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी समेत तमाम एक्टर्स को एक साथ दिखाया जा सकता है.