Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जावेद अख्तर ही नहीं! आमिर खान से लेकर गुलज़ार साहब तक सुनील ग्रोवर की इन 5 मिमिक्री ने इंटरनेट पर मचाया गदर

जावेद अख्तर ही नहीं! आमिर खान से लेकर गुलज़ार साहब तक सुनील ग्रोवर की इन 5 मिमिक्री ने इंटरनेट पर मचाया गदर

Sunil Grover Mimicry: सुनील ग्रोवर महज़ एक कॉमेडियन नहीं, बल्कि किरदारों को पर्दे पर जीने वाले जादूगर हैं. जावेद अख्तर की मिमिक्री कर इंटरनेट पर छाने वाले सुनील ने इससे पहले अमिताभ बच्चन, आमिर खान और गुलज़ार साहब जैसे दिग्गजों का अवतार धर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. आइए, उनके उन्हीं यादगार किरदारों के सफर पर एक नज़र डालते हैं.

Last Updated: April 7, 2026 | 10:41 PM IST
javed akhtar - Photo Gallery
1/8

जावेद अख्तर

सुनील ग्रोवर ने इस बार दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर का अवतार धारण कर सबको हैरान कर दिया. इस एक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि सुनील ने जावेद अख्तर के ठीक सामने, उन्हीं के अंदाज़ में परफॉर्म किया और शुरुआत में मज़ाकिया अंदाज़ में उनसे माफी भी मांगी. सुनील ने जावेद साहब के हाव-भावों को पकड़ते हुए खुद को 'जावेद अठहत्तर' (78) बताया और असली जावेद अख्तर से मज़ाक में पूछा कि वह कौन से नंबर वाले जावेद हैं.

Aamir Khan - Photo Gallery
2/8

आमिर खान

सुनील ने आमिर खान की इतनी सटीक नकल की कि खुद आमिर ने अपनी फिल्म 'हैप्पी पटेल' के प्रमोशन के लिए उनके साथ एक विशेष वीडियो शूट किया.

Amitabh Bachchan - Photo Gallery
3/8

अमिताभ बच्चन

सुनील ने बिग बी की सिर्फ आवाज़ ही नहीं, बल्कि उनके बैठने के स्टाइल और हाथों के मूवमेंट को भी बखूबी पकड़ा, जिसे देखकर खुद अमिताभ बच्चन ने कहा कि "ये मिमिक्री नहीं, गहरी ऑब्जर्वेशन है.

SS Rajamauli - Photo Gallery
4/8

एसएस राजामौली

'आरआरआर' के प्रमोशन के दौरान सुनील ने दिग्गज डायरेक्टर राजामौली के शांत स्वभाव और उनके बात करने के धीमे लहजे को इतनी गहराई से पेश किया कि राजामौली खुद दंग रह गए.

Gulzar Sahab - Photo Gallery
5/8

गुलजार साहब

संगीत जगत की हस्तियों के सामने सफ़ेद कुर्ते और नाक पर टिके चश्मे के साथ जब सुनील 'फुलजार' बनकर आए, तो उनके बोलने के 'ठहराव' ने सबको यकीन दिला दिया कि वह साक्षात गुलजार साहब हैं.

Shahrukh Khan - Photo Gallery
6/8

शाहरुख खान

साल 2015 में शाहरुख और काजोल के सामने सुनील ने गेरुवा गाने पर जो एक्ट किया, उसने किंग खान का दिल जीत लिया और उन्होंने सुनील को गले लगाकर उनकी प्रतिभा का लोहा माना.

Sunil Grover - Photo Gallery
7/8

बारीकियों पर रिसर्च

सुनील की सफलता का राज यह है कि वे केवल आवाज़ की नकल नहीं करते, बल्कि उस कलाकार के उठने-बैठने और प्रतिक्रिया देने के तरीके पर कड़ी रिसर्च करते हैं.

Sunil Grover - Photo Gallery
8/8

कॉमेडी से एक्टिंग तक का सफर

अपनी इसी वर्सेटाइल प्रतिभा के कारण सुनील को शाहरुख और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम करने का मौका मिला और वे एक बेहतरीन एक्टर के रूप में उभरे.

More News