Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 2 फ्लाइट बदलकर इंग्लैंड पहुंचे सुरेश रैना, फिर कोच की बेटी को किया प्रपोज; फिल्मी सीन से कम नहीं लव स्टोरी

2 फ्लाइट बदलकर इंग्लैंड पहुंचे सुरेश रैना, फिर कोच की बेटी को किया प्रपोज; फिल्मी सीन से कम नहीं लव स्टोरी

Suresh Raina Love Story: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने क्रिकेट के मैदान पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. सुरेश रैना ने अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाया था, लेकिन उनका टेस्ट करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा. हालांकि रैना ने भारत के लिए वनडे और टी20 में खूब धमाल मचाया. व्हाइट बॉल क्रिकेट में सुरेश रैना अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बड़े कारनामे किए. साथ ही अपनी फील्डिंग से भी मैदान पर जलवा बिखेरा. सुरेश रैना मैदान पर जितने असरदार रहे हैं, उनकी लव स्टोरी भी उतनी ही ज्यादा दिलचस्प रही है. रैना अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और जबरदस्त फील्डिंग के लिए जाने जाते थे, लेकिन वे प्यार के मामले में बहुत शर्मीले थे. ऐसे में आइए जानते हैं कि सुरेश रैना की लव स्टोरी…

Last Updated: February 21, 2026 | 6:41 PM IST
Suresh Raina and Priyanka Chaudhary - Photo Gallery
1/8

कोच की बेटी से प्यार

पूर्व स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से शादी की. जब सुरेश रैना शुरुआत में क्रिकेट की ट्रेनिंग लेते थे, उस एकेडमी में उनके कोच की बेटी प्रियंका भी आती-जाती रहती थी. इसी दौरान रैना की मुलाकात प्रियंका से हुई. फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई.

Suresh Raina Wife Priyanka Choudhary - Photo Gallery
2/8

रैना-प्रियंका की राहें हुईं अलग

सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी थी. इसी बीच करियर और पढ़ाई की वजह से दोनों की राहें अलग हो गईं. प्रियंका पढ़ाई के लिए नीदरलैंड चली गईं. वहीं, सुरेश रैना भी क्रिकेट में व्यस्त हो गए. रैना देश के लिए क्रिकेट खेलने के सपने को पूरा करने के लिए लखनऊ के स्पोर्ट्स हॉस्टल चले गए. इससे दोनों के बीच कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा था. हालांकि वे दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के लाइफ की खबर लेते रहते थे.

Suresh Raina Love Story - Photo Gallery
3/8

5 मिनट की मुलाकात ने बदली जिंदगी

क्रिकेट में बिजी होने की वजह से सुरेश रैना और प्रियंका के बीच दूरियां बढ़ गई थीं. फिर साल 2008 में दोनों की प्रेम कहानी में नया मोड़ आया, जब सुरेश रैना दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे थे. इसी दौरान प्रियंका भी नीदरलैंड वापस जा रही थीं. दिल्ली एयरपोर्ट पर रैना और प्रियंका की 5 मिनट के लिए मुलाकात हुई, जहां पर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे.

Suresh Raina and Priyanka Chaudhary Wedding - Photo Gallery
4/8

2015 में हुई रैना-प्रियंका की शादी

सुरेश रैना और प्रियंका ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. उन दोनों के बीच लगभग 7 साल तक डेटिंग का फेज चला. फिर साल 2015 में दोनों ने शादी रचाई. अच्छी बात रही है कि उनकी शादी में कोई समस्या नहीं आई, क्योंकि प्रियंका के पिता रैना को पहले से जानते थे. उस समय तक सुरेश रैना भारतीय टीम के लिए खेलने लगे थे. ऐसे में दोनों परिवार आसानी से राजी हो गए. रैना और प्रियंका की शादी में विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हुए थे.

Suresh Raina Love Story - Photo Gallery
5/8

रैना ने 2 फ्लाइट बदलकर किया प्रपोज

सुरेश रैना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह करीब 40 घंटे का सफर तक करके प्रियंका को प्रपोज करने के लिए गए थे. उस समय रैना वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया में थे, जबकि प्रियंका इंग्लैंड में थीं. प्रियंका के बुलाने पर सुरेश रैना 2 फ्लाइट बदलकर इंग्लैंड पहुंचे और वहां पर रिंग पहनाकर प्रपोज किया.

Who Is Priyanka Choudhary - Photo Gallery
6/8

कौन हैं प्रियंका चौधरी?

सुरेश रैना से शादी करने के बाद प्रियंका चौधरी परिवार में व्यस्त हो गई. शादी से पहले प्रियंका एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और बैंकर के रूप में काम कर चुकी थीं.

Suresh Raina Priyanka Choudhary - Photo Gallery
7/8

सोशल मीडिया पर फेमस हैं प्रियंका

प्रियंका चौधरी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. प्रियंका चौधरी इंस्टाग्राम पर अक्सर फोटोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

Suresh Raina Career - Photo Gallery
8/8

सुरेश रैना का करियर

सुरेश रैना का करियर काफी शानदार रहा है. रैना ने टेस्ट क्रिकेट में 18 मैच खेले हैं, जिनमें 768 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 226 वनडे मैचों में 5,615 रन बनाए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में रैना ने 78 मुकाबलों में कुल 1,605 रन बनाए हैं. सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2022 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान किया.

More News