भारत का एकमात्र बल्लेबाज, जिसने T20 वर्ल्ड कप में जड़ा है शतक; रोहित-विराट भी नहीं कर पाए
Century In T20 World Cup: अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है. इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इस साल भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे. टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े रिकॉर्ड्स की भी चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच एक ऐसा रिकॉर्ड सामने सामने आया है, जिसे देखकर भारतीय क्रिकेट फैंस हैरान हो गए हैं. भारत के पास टी20 इंटरनेशनल में कई धुरंधर बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन सिर्फ एक ही खिलाड़ी ऐसा है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया है.
रोहित-विराट नहीं कर पाए ये कारनामा
भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में कभी शतक नहीं लगा पाए. दोनों खिलाड़ियों ने कई बार टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी पारी खेली है, लेकिन शतक के आंकड़े को छू नहीं पाए. हालांकि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई शतक लगाए हैं.
सुरेश रैना ने जड़ा था ऐतिहासिक शतक
भारत की ओर से सिर्फ एक बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया है. यह कारनमा बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने साल 2010 में किया था. उन्होंने वेस्टंडीज में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप 2010 में ऐतिहासिक शतक लगाया था.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था शतक
सुरेश रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए थे. टीम इंडिया की खराब शुरुआत के बाद रैना ने पारी को संभाला और 60 गेंदं पर 101 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए. रैना के ऐतिहासिक शतक की मदद से भारत ने साउथ अफ्रीका को 14 रन से हराया था.
टी20 वर्ल्ड कप में लगे कितने शतक?
साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप शुरू हुआ था. इसके बाद से सिर्फ 11 खिलाड़ियों ने इस बड़े टूर्नामेंट में शतक लगाया है. हालांकि भारत की ओर से सुरेश रैना के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है.
टी20 वर्ल्ड कप में कब लगा आखिरी शतक?
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आखिरी शतक साल 2022 में लगा था. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर खास क्लब में अपना नाम दर्ज कराया था. इसके बाद साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के पूरे टूर्नामेंट में एक भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया.
2026 में बदलेगा इतिहास
अगले महीने से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है. संभावना है कि भारतीय टीम का कोई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शतक लगाकर इतिहास रचेगा. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों से वर्ल्ड कप में शतक की उम्मीद है.