Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Surya Gochar 2026: सूर्य के मीन राशि में आते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, मिलेंगे नए मौके

Surya Gochar 2026: सूर्य के मीन राशि में आते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, मिलेंगे नए मौके

Surya Gochar 2026: 15 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं. इस राशि में पहले से ही शनि देव मौजूद हैं, ऐसे में सूर्य और शनि की युति बनेगी. ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ग्रहों को एक-दूसरे का विरोधी माना जाता है, लेकिन इनके बीच पिता-पुत्र का संबंध भी बताया जाता है. आइए जानते हैं विस्तार से.

 

Last Updated: March 12, 2026 | 5:05 PM IST
Sun Transit in Pisces 2026: Lucky Zodiac Signs to Benefit - Photo Gallery
1/6

सूर्य का मीन राशि में प्रवेश

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 15 मार्च 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में पहले से ही शनि देव स्थित हैं, ऐसे में सूर्य और शनि की युति बनने जा रही है. ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों को स्वभाव से एक-दूसरे का विरोधी माना जाता है, लेकिन इनके बीच पिता-पुत्र का संबंध भी बताया जाता है. यही कारण है कि इनकी युति हमेशा नकारात्मक ही नहीं होती, बल्कि कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम भी दे सकती है.सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में करियर, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है.

Aries to Pisces Signs May Benefit - Photo Gallery
2/6

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय करियर के लिहाज से अनुकूल माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और मेहनत के अनुसार पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है. लंबे समय से अटके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. विदेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं.

These Zodiac Signs May See Positive Changes - Photo Gallery
3/6

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. नई नौकरी या पदोन्नति के अवसर भी सामने आ सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट या डील से लाभ मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनने की संभावना भी है.

Lucky Zodiac Signs to Watch - Photo Gallery
4/6

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला साबित हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं और व्यापार करने वालों को विस्तार के नए रास्ते मिल सकते हैं. जो लोग अपना व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

Effects of Sun Transit in Pisces on 5 Signs - Photo Gallery
5/6

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है. सोच-समझकर किया गया निवेश अच्छा लाभ दे सकता है. संपत्ति से जुड़े फैसले लेने का मन बन सकता है और नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी बन सकती है. परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं. इसके अलावा प्रेम संबंधों में भी मजबूती और समझ बढ़ सकती है.

Zodiac Signs That Will Benefit From Pisces Entry - Photo Gallery
6/6

मीन राशि

मीन राशि में सूर्य का गोचर होने के कारण इस राशि के लोगों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ सकता है. नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में नए अवसर मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर महसूस होगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. साथ ही पिता और पुत्र के बीच यदि लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, तो उनमें सुधार आने की संभावना है.

More News