Surya Shani Mangal Yuti 2026: सूर्य-शनि-मंगल की युति से बनेगा शक्तिशाली त्रिग्रही योग, जानें 12 राशियों पर इसका पूरा असर
Surya Shani Mangal Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और क्रिया का प्रतीक माना जाता है. यह ग्रह लगभग हर 45 दिनों में राशि बदलता है, इसलिए इसका गोचर काफी महत्वपूर्ण होता है. 2 अप्रैल 2026 को मंगल मीन राशि में प्रवेश कर चुका है, जहां पहले से ही शनि और सूर्य मौजूद हैं. इस वजह से यहां एक शक्तिशाली त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसमें मंगल और शनि की युति को खास महत्व दिया जा रहा है.ज्योतिष के अनुसार, मंगल और शनि का साथ आना हर बार अलग-अलग प्रभाव देता है. यह भविष्यफल चंद्र राशि के आधार पर बताया जा रहा है.
मेष राशि
मंगल आपके 12वें भाव में रहेगा, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं. आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा. सेहत और संतान से जुड़े मामलों में सावधानी रखें.
वृषभ राशि
मंगल आपके 11वें भाव में रहेगा, जिससे आय के नए स्रोत बन सकते हैं. हालांकि खर्च भी बढ़ेंगे. बड़े भाई या करीबी रिश्तेदार की सेहत का ध्यान रखें.
मिथुन राशि
आपके कर्म भाव में यह युति बनने से नौकरी और करियर में तनाव आ सकता है. ट्रांसफर या बदलाव संभव है. गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
कर्क राशि
भाग्य भाव में मंगल का गोचर आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नई सीख और अवसर मिल सकते हैं.
सिंह राशि
मंगल आपके 8वें भाव में रहेगा, जिससे अचानक बदलाव या चुनौतियां सामने आ सकती हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और विवादों से दूरी बनाएं.
कन्या राशि
सातवें भाव में यह युति रिश्तों और पार्टनरशिप पर असर डाल सकती है. जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें.
तुला राशि
छठे भाव में यह गोचर आपको कई समस्याओं से राहत दिला सकता है. पुराने कर्ज या विवाद खत्म होने के संकेत हैं. शत्रुओं पर विजय मिल सकती है.
वृश्चिक राशि
पांचवें भाव में मंगल का गोचर शुभ परिणाम दे सकता है. धन लाभ, प्रमोशन और रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं.
धनु राशि
आपके चौथे भाव में होने के वजह से यह युति घरेलू जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकती है. काम का तनाव बढ़ सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.
मकर राशि
तीसरे भाव में मंगल आपको नई शुरुआत करने का मौका देगा. यात्राएं हो सकती हैं और शिक्षा या करियर में लाभ मिलेगा.
कुंभ राशि
यह गोचर आपके दूसरे भाव में मंगल धन लाभ के संकेत दे रहा है. करियर में प्रगति और प्रमोशन के योग बन रहे हैं, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
मीन राशि
लग्न भाव में मंगल आपकी ऊर्जा बढ़ाएगा, लेकिन इसे सही दिशा में लगाना जरूरी है. जल्दबाजी और गुस्से से नुकसान हो सकता है.