Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IND vs PAK: क्या अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे, सूर्यकुमार यादव ने कर दिया साफ, जानें क्या बोले?

IND vs PAK: क्या अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे, सूर्यकुमार यादव ने कर दिया साफ, जानें क्या बोले?

टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं.
Last Updated: February 14, 2026 | 9:05 PM IST
Suryakumar yadav update on abhishek sharma - Photo Gallery
1/6

पिछला मैच नहीं खेल पाए थे अभिषेक

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बीमारी के कारण नामीबिया के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. हालांकि अब वह पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं.

Suryakumar yadav update on abhishek sharma - Photo Gallery
2/6

आधे घंटे तक की प्रैक्टिस

अभ्यास सत्र के दौरान उन्होंने लगभग आधे घंटे तक बल्लेबाजी की और बड़े-बड़े शॉट लगाए. उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ दिख रहा था.

Suryakumar yadav update on abhishek sharma - Photo Gallery
3/6

पाकिस्तान के खिलाफ मिल सकता है मौका

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि अभिषेक को पाकिस्तान के खिलाफ मौका मिल सकता है. उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि अगर पाकिस्तान के कप्तान उन्हें बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं, तो टीम उन्हें जरूर मौका दे सकती है. यह बयान मुकाबले से पहले माहौल को और दिलचस्प बना रहा है.

Suryakumar yadav update on abhishek sharma - Photo Gallery
4/6

पाकिस्तान कप्तान ने भी की तारीफ

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भी अभिषेक की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं भारत अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ खेले. उनका मानना है कि बड़े मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का मैदान पर होना ही असली मुकाबले का मजा बढ़ाता है.

Suryakumar yadav update on abhishek sharma - Photo Gallery
5/6

पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड

हालांकि, टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ अभिषेक पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. इसके बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है.

Suryakumar yadav update on abhishek sharma - Photo Gallery
6/6

3 मैच में 110 रन

एशिया कप 2025 में खेले गए तीन टी20 मैचों में उन्होंने 110 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट भी काफी शानदार रहा था. अब देखना होगा कि क्या अभिषेक इस बड़े मुकाबले में भारत को मजबूत और तेज शुरुआत दिला पाते हैं.

More News