Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IND vs PAK मुकाबले से पहले गरमाया माहौल, कैप्टेंस की बयानबाजी शुरू, सूर्या-सलमान ने क्या क्या कहा?

IND vs PAK मुकाबले से पहले गरमाया माहौल, कैप्टेंस की बयानबाजी शुरू, सूर्या-सलमान ने क्या क्या कहा?

India vs Pakistan: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को आमने सामने होगी. महामुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तानों के बयान चर्चा में हैं.

Last Updated: February 14, 2026 | 6:31 PM IST
India vs Pakistan - Photo Gallery
1/7

मैच से पहले माहौल गर्म

कोलंबो में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले माहौल पहले ही गर्म हो चुका है. दोनों कप्तान पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतर रहे हैं आए जानते हैं दोनों ने क्या कहा है?

India vs Pakistan - Photo Gallery
2/7

सूर्यकुमार यादव का बयान

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि टीम इस मुकाबले को लेकर पूरी तरह तैयार है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है और टीम मैदान के भीतर प्रदर्शन से जवाब देना चाहती है. सूर्यकुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत ने मैच खेलने से कभी पीछे हटने की बात नहीं की और खिलाड़ी पॉजिटिव सोच के साथ कोलंबो पहुंचे हैं.

India vs Pakistan - Photo Gallery
3/7

उस्मान आउट ऑफ सिलेबस हैं

उस्मान तारीक को लेकर सूर्या ने कहा है कि वह हमारे लिए आउट ऑफ सिलेबस जैसे हैं लेकिन हमनें उनके खिलाफ तैयारी कर ली है. बड़े मुकाबलों में दबाव बना रहता है लेकिन हमारी टीम के खिलाड़ी ऐसे मौकों के आदी हैं.

India vs Pakistan - Photo Gallery
4/7

सलमान अली का बयान

दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ उनकी टीम का रिकॉर्ड हाल के वर्षों में बहुत बेहतर नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि हर मैच नई शुरुआत होता है.

India vs Pakistan - Photo Gallery
5/7

टीम पर भरोसा रखते हैं आगा

आगा ने कहा कि उनकी टीम संतुलित है और बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल की भावना बनाए रखने की अपील भी की.

India vs Pakistan - Photo Gallery
6/7

हैंडशेक विवाद पर स्टेटमेंट

मैच से पहले ‘हैंडशेक’ को लेकर भी चर्चा तेज रही. सलमान आगा ने इस मुद्दे पर कहा कि उन्हें नहीं पता परंपरागत हाथ मिलाना होगा या नहीं, लेकिन खेल भावना सर्वोपरि रहनी चाहिए. इस बयान ने मुकाबले में अतिरिक्त दिलचस्पी जोड़ दी है.

India vs Pakistan - Photo Gallery
7/7

15 फरवरी का सभी को इंतजार

स्पष्ट है कि यह सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई भी है. अब सभी की निगाहें 15 फरवरी को होने वाले इस महामुकाबले पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने उतरेंगी.

More News