Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती ही नहीं, इन एक्ट्रेसेज के साथ भी रिश्ते में रहे सुशांत सिंह राजपूत, देखें लिस्ट

अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती ही नहीं, इन एक्ट्रेसेज के साथ भी रिश्ते में रहे सुशांत सिंह राजपूत, देखें लिस्ट

Sushant Singh Rajput Affairs: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनिया में नहीं हैं. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. कुछ ही सालों में उन्होंने खुद को साबित कर दिया था. हालांकि बेहद कम उम्र में 2020 में उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था. आज 21 जनवरी 2026 को सुशांत का 40वां जन्मदिन है. इस मौके पर आज हम बात करेंगे सुशांत के साथ उन हसीनाओं के बारे में, जिनके साथ उनके अफेयर्स रहे. इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे, कृति सेनन, सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार के पटना में 21 जनवरी 1986 को हुआ था. उन्होंने 34 साल की उम्र में 2020 में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.

Last Updated: January 21, 2026 | 11:55 AM IST
Sushant Singh rajput in Pavitra Rishta - Photo Gallery
1/6

पवित्र रिश्ता से की करियर की शुरुआत

सुशांत सिंह राजपूत ने 2009 में जी टीवी पर आने वाले सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने फिल्म काई पो छे से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने करियर में पीछे मुडकर नहीं देखा और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी और छिछोरे जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया.

Sushant Singh Rajput and Ankita Lokhande - Photo Gallery
2/6

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे मेन किरदार में नजर आए. दोनों को सेट पर शूट के दौरान प्यार हुआ. दोनों का अफेयर काफी लंबे समय तक चला. दोनों शादी तक करने का फैसला ले चुके थे. हालांकि लंबे समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.

Sushant Singh Rajput and Kriti Sanon - Photo Gallery
3/6

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन

अंकिता से अलग होने के बाद सुशांत की लाइफ में एक्ट्रेस कृति सेनन की एंट्री हुई. साल 2017 की फिल्म 'राब्ता' में दोनों ने एक साथ स्क्रीन शेयर की. कई मौकों पर दोनों साथ में नजर आए लेकिन कुछ ही समय के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.

Sushant Singh Rajput and Sarah Ali Khan - Photo Gallery
4/6

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान

कृति सेनन के बाद सुशांत की जिंदगी में सारा अली खान की एंट्री हुई. सारा ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया. फिल्म में उन्होंने सुशांत के साथ स्क्रीन शेयर की. सारा और सुशांत की केमेस्ट्री ऑफ स्क्रीन और ऑन स्क्रीन दोनों ही जगह दर्शकों को काफी पसंद आ रही थी. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया. काफी समय तक डेट करने के बाद वे अलग हो गए.

Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty - Photo Gallery
5/6

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती

सुशांत का आखिरी अफेयर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ रहा. काफी समय से रिया और सुशांत टच में थे. लेकिन उनका अफेयर काफी समय बाद शुरू हुआ. साल 2019 में दोनों लिव इन में रहने लगे. सुशांत के मरने से पहले तक रिया सुशांत को अपना दोस्त बताती थीं. हालांकि सुशांत के निधन के बाद उन्होंने इस बात पर मुहर लगाई कि दोनों काफी समय से रिश्ते में थे.

Rhea Chakraborty Controversy - Photo Gallery
6/6

रिया चक्रवर्ती विवाद

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक विवाद शुरू हुआ. सुशांत के परिवार ने रिया पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसों के हेरफेर का आरोप लगाया. हालांकि साल 2025 में सीबीआई ने कई जांचों के बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें रिया को क्लीन चिट मिल गई.

More News