Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • SUV vs MPV? कार लेने से पहले समझें दोनों गाड़ियों में अंतर, दिखने में एक जैसी फिर भी अलग

SUV vs MPV? कार लेने से पहले समझें दोनों गाड़ियों में अंतर, दिखने में एक जैसी फिर भी अलग

SUV vs MPV Cars Difference: आज के समय में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कारें लॉन्च हो चुकी हैं. जिसके चलते आज के समय में कार खरीदना एक चुनौती साबित हो रही है. लोग अक्सर इन कारों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर कौन सी कार उनके लिए बेस्ट रहेगी.

आजकल SUV vs MPV को लेकर काफी चर्चा है. SUV vs MPV इन दोनों कारों में आखिर क्या अंतर होता है, जिससे यह एक दूसरे से अलग कैसे होती हैं. 

Last Updated: April 5, 2026 | 6:54 PM IST
What is SUV cars - Photo Gallery
1/6

क्या होती है SUV कारें?

SUV कारें एक अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कार होती है, जो सामान्य कारों की तुलना में ज्यादा दमदार और बड़े साइज की होती हैं. सामान्य कारों के मुकाबले एसयूवी कारों का इंजन भी काफी दमदार और हाई परफॉर्मिंग होता है.

What is MPV cars - Photo Gallery
2/6

क्या होती है MPV कारें?

आसान शब्दों में समझें तो MPV यानि Multi-Purpose Vehicle होता है, जो खासतौर पर फैमिली कार होती हैं. सामान्य कारों के मुकाबले यह कारें बड़ी कैपेसिटी और स्टोरेज के साथ आती हैं. इनमें आप लंबी फैमिली ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

difference between both cars - Photo Gallery
3/6

दोनों में क्या है अंतर?

एसयूवी और एमपीवी कारों के अंतर की बात करें तो यह SUV कारों में आपको मस्कुलर और बोल्ड के साथ स्पोर्टी लुक मिलता है. वहीं, MPV कारों में आपको सिंपल और फैमिली फोकस्ड एक आकर्षक डिजाइन दिया जाता है.

which is high performing - Photo Gallery
4/6

परफॉर्मेंस और पावर में कौन आगे

परफॉर्मेंस और पावर के मामले में आमतौर पर SUV कारें ज्यादा बेस्ट मानी जाती हैं. इन कारों में एक दमदार और पावरफुल इंजन मिलता है. वहीं, MPV में आपको स्मूद ड्राइविंग मिलती है.

which is better in maintainance - Photo Gallery
5/6

मेंटेनेंस में कौन किफायती

मेंटेनेंस के मामले में देखा जाए तो MPV कारें ज्यादा किफायती मानी जाती हैं क्योंकि इनमें एक बेहतर माइलेज मिलता है और मेंटेनेंस के मामले में भी एमपीवी कारें कम खर्चीली होती हैं.

which car is best for you - Photo Gallery
6/6

आपके लिए कौन सी कार सही?

अगर आप एक अच्छी और कंफर्टेबल ड्राइविंग के साथ फैमिली कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में MPV कारें आपके लिए बेस्ट रहेंगी. वहीं, अगर आप खराब या पहाड़ी रास्तों पर चलते हैं तो SUV आपके लिए बेस्ट रहने वाली है.

More News