T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के सेमीफाइनल खेलने की कितनी संभावना है? जानें पूरा समीकरण
T20 World Cup 2026: कल सुपर 8 के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान का सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. जिसके बाद उन्हें और न्यूजीलैंड को 1-1 प्वाइंट शेयर करना पड़ा. वहीं इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया है. तो चलिए जनाते हैं कि पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है.
बचा हुआ है एक मैच
पाकिस्तान के सुपर 8 के 3 मैचों में एक मैच बचा हुआ है.हालांकि इसके बावजूद वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं.
दूसरी टीमों पर निर्भर
पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए दूसरे टीमों के मैच के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा.
पाकिस्तान के सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में क्या हुआ?
मंगलवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए. इस लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने 19.1 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.कप्तान हैरी ब्रूक ने कमाल की पारी खेली और 51 गेंदों पर 100 रन बनाए.
इंग्लैंड ने किया क्वालीफाई
इंग्लैंड ने इस ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ऐसे में अब एक जगह बची है और पाकिस्तान को क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा.
पूरी तरह से बाहर होने का खतरा
पाकिस्तान का अब एक मैच श्रीलंका के खिलाफ बचा है जो 28 फरवरी को खेला जाना है. पाकिस्तान को हर हाल में इस मुकाबले में जीत हासिल करनी होगीअ.गर वे इस मैच में हारते हैं, तो पूरी तरह से बाहर हो जाएंगे.
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का पहला समीकरण
पहला समीकरण कहता है कि पाकिस्तान सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को हरा दे. मगर उसके साथ-साथ न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच जो मुकाबला होना है वो धुल जाए या उसमें न्यूजीलैंड मामूली अंतर से जीते ताकि उसका रन रेट पाकिस्तान से कम रहे.
इंग्लैंड के जीत पर निर्भरता
इसके अलावा इंग्लैंड अपने आखिरी सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को हरा दे. ऐसा होने से इंग्लैंड के पॉइंट्स टेबल में 6 अंक रहेंगे. पाकिस्तान के 3 अंक होंगे. न्यूजीलैंड अगर जीती तो उसके भी 3 अंक होंगे मगर उसका रन रेट पाकिस्तान से कम होगा. वहीं श्रीलंका कोई मुकाबला नहीं जीतेगी तो अपने आप बाहर हो जाएगी. इस सूरत में पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है.
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का दूसरा समीकरण
लेकिन दूसरा समीकरण कहता है कि अगर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हरा दिया और न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हरा दिया, तो क्या होगा? उस सूरत में पाकिस्तान का श्रीलंका से जीतना तो जरूरी होगा मगर साथ ही वो जीत बड़े अंतर की होनी चाहिए. ताकि रन रेट किसी भी तरीके से न्यूजीलैंड से ज्यादा हो.