Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • साहिबजादा फरहान नंबर-1 पर काबिज, तो टॉप-5 में 2 कीवी बल्लेबाज; जानें भारत के लिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?

साहिबजादा फरहान नंबर-1 पर काबिज, तो टॉप-5 में 2 कीवी बल्लेबाज; जानें भारत के लिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?

Most Runs In T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. इस टूर्नामेंट में अभी तक 53 मैच खेले जा चुके हैं. अब सिर्फ एक सेमीफाइनल मैच और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा. मौजूदा विश्व कप में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 4 मार्च (बुधवार) को सेमीफाइनल मुकाबले में सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास रच दिया. इसी के साथ वह मौजूदा विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-3 लिस्ट में शामिल हो गए. इस लिस्ट में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 350 से ज्यादा रन बनाए हैं. वहीं, भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज टॉप-5 रन स्कोरर की लिस्ट में नहीं है. नीचे देखें किसने बनाए सबसे ज्यादा रन…

Last Updated: March 5, 2026 | 4:27 PM IST
Sahibzada Farhan - Photo Gallery
1/8

साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. फरहान ने 7 मैचों की 6 पारियों में 160.25 के स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं.

Brian Bennett - Photo Gallery
2/8

ब्रायन बेनेट

जिम्बाब्वे के 22 वर्षीय बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 6 मैचों में 134.56 के स्ट्राइक रेट से 292 रन बनाए हैं. इस दौरान ब्रायन बेनेट के बल्ले से 3 अर्धशतक आए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 97 रनों का रहा है.

Finn Allen - Photo Gallery
3/8

फिन एलन

न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. फिन एलन ने कीवी टीम के लिए 8 मैचों की 7 पारियों में 203.52 के स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए हैं. इस दौरान फिन एलन के बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक आया है.

Aiden Markram - Photo Gallery
4/8

एडन मार्करम

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. मार्करम में 8 मैचों में 165.31 के स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक आए हैं.

Tim Seifert - Photo Gallery
5/8

टिम सीफर्ट

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने भी इस टूर्नामेंट में 161.17 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं. इनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. फिलहाल सीफर्ट इस लिस्ट में 5वें नंबर पर मौजूद हैं.

Shimron Hetmyer - Photo Gallery
6/8

शिमरॉन हेटमायर

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने इस विश्व कप में 7 मैचों में 186.46 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं. इस दौरान हेटमायर के बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं.

Suryakumar Yadav - Photo Gallery
7/8

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 7 मैचों में 135.88 के स्ट्राइक रेट से 231 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 1 अर्धशतक आया है. फिलहाल वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

Ryan Rickelton - Photo Gallery
8/8

रयान रिकल्टन

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रयान रिकल्टन इस लिस्ट में 8वें पर नंबर पर हैं. रिकल्टन ने इस टूर्नामेंट में 8 मैचों में 170.14 के स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं. इसमें 1 अर्धशतक शामिल है.

More News