Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश, रनर-अप भी होंगे मालामाल; पढ़ें डिटेल्स

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश, रनर-अप भी होंगे मालामाल; पढ़ें डिटेल्स

T20 World Cup 2026 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग स्टेज खत्म होने वाला है. इसके बाद सुपर-8 में आठ टीमों के बीच टक्कर होगी, जिससे 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. फिर 2 सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें फाइनल में पहुंचेगी. इस विश्व कप का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा. इसके बाद 8 मार्च को इस टी20 वर्ल्ड का आखिरी यानी फाइनल मैच खेला जाएगा. फाइनल में जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ करोड़ों रुपये का इनाम दिया जाएगा. चैंपियन टीम के अलावा रनर-अप रही टीम पर भी पैसों की बारिश होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि चैंपियन और रनर-अप को कितना पैसा मिलेगा…

Last Updated: February 17, 2026 | 5:55 PM IST
T20 World Cup Prize Pool - Photo Gallery
1/7

टी20 वर्ल्ड का टोटल प्राइज पूल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कुल प्राइज पूल लगभग 13.5 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है. इसकी कीमत भारतीय रुपयों में करीब 120.37 करोड़ रुपये है. यह राशि चैंपियन, रनर-अप और सेमीफाइनल में हारने वाली टीम समेत इस विश्व कप में भाग लेने वाले सभी देशों के बीच बांटी जाएगी.

T20 World Cup 2026 Winners Prize - Photo Gallery
2/7

विजेता को मिलेंगे 27 करोड़

बताया जा रहा है कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को पिछले एडिशन से ज्यादा पैसे मिलेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम को करीब 27.48 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. वहीं, रनर-अप टीम को 14.65 करोड़ रुपये इनाम दिया जा सकता है.

T20 World Cup 2026 - Photo Gallery
3/7

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को कितना मिलेगा?

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छा-खासा पैसा दिया जाएगा. इन टीमों को इनाम के तौर पर लगभग 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

ICC T20 World Cup 2026 - Photo Gallery
4/7

सुपर-8 की टीमों को भी मिलेगा इनाम

सेमीफाइनल के अलावा जिन टीमों ने सुपर-8 में जगह बनाई थी, उन्हें भी अच्छी-खासी रकम इनाम के तौर पर दी जाएगी. इन टीमों (5वीं से 12वीं रैंकिंग) को 3.48 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

T20 World Cup 2026 Prize Distribution - Photo Gallery
5/7

इन टीमों को भी मिलेगा फायदा

टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी बड़ा फायदा होगा. जो टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर पाई, उन्हें भी इनामी राशि दी जाएगी. इन टीमों (13वीं से 20वीं रैंकिंग) को 2.29 करोड़ रुपये मिल सकते हैं.

T20 World Cup 2024 Prize Money - Photo Gallery
6/7

2024 में कितनी थी इनामी राशि

साल 2024 में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इस जीत के बाद ICC ने विजेता टीम यानी भारत को लगभग 20.42 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी थी. इसके अलावा रनर-अप रही साउथ अफ्रीका को करीब 10.67 करोड़ रुपये मिले थे.

T20 World Cup 2026 Final - Photo Gallery
7/7

8 मार्च को होगा फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप का आधा सफर लगभग पूरा हो चुका है. इस विश्व कप में कुल 55 मुकाबले खेले जाने हैं. इनमें से 30 से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस विश्व कप का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

More News