धोनी की रोलेक्स डेटोना ‘जिराफ’ से लेकर रोहित शर्मा की पाटेक फिलिप 5172G तक, खिलाड़ियों की लग्जरी वॉचेज ने चुराई लाइमलाइट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत जीत चुका है. इन मैचेस में जो मैच सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहा वो था भारत-इंग्लैंड का सेमीफइनल मैच. कई रिकॉर्ड्स, कई फनी और कई इमोशनल मोमेंट्स के साथ इस मैच में एक चीज जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो थी प्लेयर्स की वॉच. इंडिया बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में वानखेड़े स्टेडियम पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि खिलाड़ियों और पूर्व कप्तानों की लग्जरी वॉचेज ने भी ध्यान खींचा. आइये जानते हैं किस खिलाड़ी ने कौन-सी घड़ी पहनी थी और उसकी कितनी कीमत है.
एमएस धोनी की रोलेक्स डेटोना 'जिराफ'
एमएस धोनी ने वानखेड़े में टी20 सेमीफाइनल के दौरान 2025 मॉडल की रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना 'जिराफ' पहनी. यह 40mm 18k रोज़ गोल्ड केस वाली वॉच ब्राउन ऑयस्टरफ्लेक्स स्ट्रैप और डायमंड-सेट बीज़ल के साथ है, जिसकी कीमत करीब 2.35 करोड़ रुपये ($250,000) है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घड़ी का रेफरेंस नंबर 126555TBR है, जो गुरुग्राम या मुंबई के 2BHK फ्लैट से भी महंगी है. धोनी पत्नी साक्षी के साथ मैच देखने आये थे.
रोहित शर्मा की पाटेक फिलिप 5172G
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने विंटेज-इंस्पायर्ड पाटेक फिलिप 5172G पहनी थी. यह गोल्ड केस वाली रेयर पीस है, जो स्टैंड्स में चमक रही थी. रोहित अपनी पत्नी के साथ मैच देखने आये थे.
सुर्यकुमार यादव की वॉच
टीम इंडिया के कप्तान सुर्यकुमार यादव ने भी मैच के दौरान लग्जरी वॉच पहनी, लेकिन उसकी स्पेसिफिक डिटेल्स सीमित हैं. पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में उनकी वॉच नोटिस हुई, जो लग्जरी कलेक्शन का हिस्सा लग रही थी. वानखेड़े थ्रिलर में भारत की 7 रनों से जीत के बाद उनकी इमोशनल रिएक्शन के साथ उनकी वॉच हाइलाइट हुई.
हार्दिक पंड्या की लग्जरी वॉच
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान उन्होंने रिचर्ड मिल आरएम 67-02 "इटली" घड़ी पहनी थी. Jacob & Co. द्वारा निर्मित Epic X Sport 'Rudra' Edition बेहद दुर्लभ है, दुनिया भर में इसके केवल 25 पीस ही उपलब्ध हैं. इसका 41mm टाइटेनियम केस मजबूत होने के साथ-साथ हल्का भी है, और स्केलेटनाइज्ड कैलिबर JCHA01 70 घंटे का पावर रिजर्व प्रदान करता है.
अन्य खिलाड़ियों की लग्जरी वॉचेज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई क्रिकेटर्स ने लग्जरी ब्रांड्स की घड़ी पहनी थी. खिलाडियों के पास रोलेक्स, ऑडेमार्स पिगुएट जैसी वॉचेज आम हैं. कई इवेंट्स में खिलाड़ियों को लग्जरी वॉच पहने हुए देखा गया है, जो उनके शानदार कलेक्शन को प्रदर्शित करती हैं.