Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाएंगे ये 5 ‘बूढ़े शेर’, एक तो संभालेगा इटली की कमान; देखें लिस्ट

टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाएंगे ये 5 ‘बूढ़े शेर’, एक तो संभालेगा इटली की कमान; देखें लिस्ट

T20 World Cup 2026: कहते हैं कि खेल में उम्र सिर्फ एक नंबर होता है. खिलाड़ी किसी भी उम्र में अपने जुनून और जज्बे के दम पर खेल सकते हैं. अब ऐसा ही कुछ टी20 वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगा. युवाओं का खेल कहे जाने वाले टी20 फॉर्मेट के विश्व कप में 40 साल से ज्यादा उम्र के कई खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. इनमें से एक खिलाड़ी तो अपनी टीम कप्तानी करेगा. टी20 वर्ल्ड कप शुरू 7 फरवरी से शुरू हो रहा है. इस मेगा इवेंट में धमाल मचाने के लिए 5 बूढ़े शेर तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं वे 5 बुजुर्ग खिलाड़ी…

Last Updated: February 5, 2026 | 9:11 PM IST
Mohammad Nadeem - Photo Gallery
1/8

मोहम्मद नदीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों में मोहम्मद नदीम का नाम सबसे ऊपर आता है. ओमान के क्रिकेटर मोहम्मद नदीम की उम्र 43 साल है. वह ओमान के दिग्गज ऑलराउंडर हैं, जो इस विश्व कप में खेलते नजर आएंगे. नदीम ने ओमान के लिए कुल 70 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 805 रन बनाए हैं, जबकि 40 विकेट भी हासिल किए हैं.

Wayne Madsen - Photo Gallery
2/8

वैन मैडसन

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इटली के क्रिकेटर वैन मैडसन का नाम आता है. वह इस टी20 वर्ल्ड कप में इटली की कप्तानी करते नजर आएंगे. फिलहाल उनकी उम्र 42 साल है. वैन मैडसन ने अभी तक कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 2 फिफ्टी की मदद से 205 रन बनाए हैं. क्रिकेट से पहले मेडसन साउथ अफ्रीका के लिए हॉकी भी खेल चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट भी खेला है. फर्स्ट क्लास में उनके नाम 253 मैचों में 17,067 रन दर्ज हैं.

Mohammad Nabi - Photo Gallery
3/8

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर मोहम्मद नबी 41 साल की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे. मोहम्मद नबी हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अपने बेटे के साथ खेलते नजर आए थे. बता दें कि नबी ने अफगानिस्तान के लिए अभी तक कुल 147 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2,430 रन आए हैं. साथ ही उन्होंने 104 विकेट भी चटकाए हैं.

Roelof van der Merwe - Photo Gallery
4/8

रोएलॉफ वैन डेर मेरवे

इस लिस्ट में नीदरलैंड के स्टार क्रिकेटर रोएलॉफ वैन डेर मेरवे चौथे नंबर पर आते हैं. उनकी उम्र अभी 41 साल है. उन्होंने अभी तक नीदरलैंड के लिए कुल 67 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें 74 विकेट चटकाए हैं. साथ ही उनके बल्ले से 561 रन भी निकले हैं.

Brendan Taylor - Photo Gallery
5/8

ब्रेंडन टेलर

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर ब्रेंडन टेलर का नाम आता है. वह साल 2004 से ही जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं. 6 फरवरी यानी वर्ल्ड कप शुरू होने से 1 दिन पहले ही ब्रेंडन टेलर की उम्र 40 साल हो जाएगी. ब्रेंडन ने अभी तक जिम्बाब्वे के लिए कुल 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 1,185 रन बनाए हैं.

T20 World Cup 2026 - Photo Gallery
6/8

7 फरवरी से वर्ल्ड कप की शुरुआत

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी (शनिवार) से होने वाली है. इस टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी टीमें टी20 विश्व कप के खिताब के लिए आपस में जंग करेंगी. इसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा.

Team India Champion - Photo Gallery
7/8

2024 में भारत बना था चैंपियन

भारतीय टीम ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी.

India Cricket Team - Photo Gallery
8/8

सूर्यकुमार की अगुवाई में उतरेगी टीम इंडिया

कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारत की युवा टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम को टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

More News