क्रिस गेल से लेकर सुरेश रैना तक… टी20 वर्ल्ड कप में किसने ठोकी सबसे तेज सेंचुरी, देखें लिस्ट
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगा दिया है. उन्होंने 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 2 शतक लग चुके हैं. इससे पहले सोमवार (16 फरवरी) को श्रीलंका के पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था. निसंका ने 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन हैं. नीचे देखें पूरी लिस्ट…
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाया है. क्रिस गेल ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों पर शतक लगाया था. उस मुकाबले में क्रिस गेल ने 48 गेंदों पर 100 रन बनाए थे. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम दर्ज है. उन्होंने साल 2007 के टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक लगाया था.
ब्रेंडन मैकुलम
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में मैकुलम ने बांग्लादेश के खिलाफ 51 गेंदों में शतक लगाया था. उस मुकाबले में ब्रेंडन मैकुलम ने 123 मैचों की शानदार पारी खेली थी.
राइली रूसो
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज राइली रूसो ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में चौथा सबसे तेज शतक लगाया है. राइली रूसो ने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 52 गेंदों पर शतक लगाया था.
पथुम निसंका
श्रीलंका के स्टार युवा खिलाड़ी पथुम निसंका भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. पथुम निसंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली है.
अहमद शहजाद
पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. शहजाद ने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 58 गेंदों पर शतक लगाया था.
युवराज सामरा
कनाडा के 19 वर्षीय बल्लेबाज युवराज सामरा भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में युवराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 गेंदों पर शतक लगाया है. वह टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज हैं.
सुरेश रैना
पूर्व स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया है. रैना ने साल 2010 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों पर शतक लगाया था. उस मैच में सुरेश रैना ने 60 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली थी.