‘मेरे साथ हुआ उत्पीड़न’, जब तनुश्री दत्ता के आरोपों से हिला था बॉलीवुड, बड़े दिग्गजों पर लगाए गंभीर इल्जाम
Tanushree Dutta Birthday: फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता रातों-रात स्टार बन गई थीं. एक्ट्रेस ने मी टू मूमेंट में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो दिग्गज सितारों पर गंभीर आरोप लगाकर मनोरंजन जगत में भूचाल ला दिया था. इसके बाद से वो एकबार फिर चर्चा में आ गई थीं. चलिए जानते हैं तनुश्री दत्ता के विवादों के बारे में.
तनुश्री दत्ता ने डेब्यू में किया कमाल
साल 2005 में तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था. फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे.
इन फिल्मों में किया काम
अभिनेत्री ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, जैसे- ‘भागम भाग’, 36 चीन टाउन, ढोल और ‘स्पीड’ आदि. फिर उन्होंने अचानक सिनेमा से दूरी बना ली.
चुना आध्यात्म का रास्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तनुश्री दत्ता ने फिल्मी दुनिया छोड़ने के बाद आध्यात्म का रास्ता चुना.
नाना पाटेकर पर लगाए गंभीर आरोप
तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में भारत में #MeToo आंदोलन की शुरुआत की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर अभिनेता नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था.
'मुझे परेशान किया जा रहा है..'
साल 2025 में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें उनके ही घर में परेशान किया जा रहा है.
विवेक अग्निहोत्री पर लगाए संगीन आरोप
तनुश्री दत्ता ने फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री पर फिल्म चॉकलेट में कपड़े उतारकर नाचने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया था. इसने खूब बवाल मचाया था.
पुरुषों के लेकर अभिनेत्री ने क्या कहा?
तनुश्री दत्ता ने कुछ पुरुषों के स्वभाव पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा, 'ये पुरुष नहीं जानते कि महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करना है. मुझे कभी किसी ऐसे व्यक्ति से कोई समस्या नहीं रही जिसकी अच्छी प्रतिष्ठा हो. मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो प्रोफेशनल हैं, कट-टू-कट, अपने काम से काम रखें.'
'लड़की देखी नहीं कि...'
आगे अभिनेत्री ने कहा, 'लड़की देखी नहीं के फेल हो गए, लड़की देखी नहीं के अहंकार शुरू हो गया, लड़की देखी नहीं के अपने आप को ज्यादा हीरो दिखाने की कोशिश करन लेग. हर किसी को शारीरिक निकटता पसंद नहीं होती. मैं यह नहीं कह रहा कि मैं संत हूं. मैं जिसे चुनूंगी उसके साथ शारीरिक निकटता रखूंगी.'