Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • तान्या और बॉबी देओल ने मुंबई में खरीदे ऑफिस स्पेस, ऋतिक रोशन की यूनिट वाली बिल्डिंग में निवेश किए 15 करोड़

तान्या और बॉबी देओल ने मुंबई में खरीदे ऑफिस स्पेस, ऋतिक रोशन की यूनिट वाली बिल्डिंग में निवेश किए 15 करोड़

Tanya and Bobby Deol: फिल्म एनिमल में जबरदस्त एक्टिंग के बाद से बॉबी देओल काफी चर्चा में हैं. वे एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं और उनकी कई अपकमिंग फिल्म लाइनअप में हैं. इसके अलावा वे और उनकी पत्नी एक और कारणवश चर्चा में हैं. दरअसल, बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल की फर्म ग्रीन स्टोन इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के अंधेरी में पांच कर्मर्शियल ऑफिस यूनिट्स खरीदी हैं. इनकी कीमत लगभग 15.05 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये ऑफिस स्पेस 3,400 स्क्वायर फीट एरिया में है. आइए जानते हैं तान्या देओल कौन हैं?

Last Updated: March 6, 2026 | 5:26 PM IST
From whomTanya and Bobby buy property? - Photo Gallery
1/8

तान्या और बॉबी ने किससे खरीदी प्रॉपर्टी

तान्या और बॉबी देओल के कुछ डॉक्यूमेंट्स सामने आए हैं, जिससे पता चला है कि बॉबी और उनकी पत्नी तानिया देओल ने ये प्रॉपर्टी पेकान एंड ट्रांसकॉन की युरा बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी है.

When was the registration done? - Photo Gallery
2/8

कब हुआ रजिस्ट्रेशन?

इसका रजिस्ट्रेशन 27 फरवरी, 2026 को किया गया था. इसकी स्टाम्प ड्यूटी के लिए 90 लाख रुपये ज्यादा का खर्च हुआ. वहीं रजिस्ट्रेशन के लिए लगभग 1.5 लाख रुपये देने पड़े. साथ ही उन्होंने पांच कार पार्किंग एरिया भी खरीदा है.

Bobby and Tanya become Hrithik Roshan neighbors - Photo Gallery
3/8

ऋतिक रोशन के पड़ोसी बने बॉबी और तान्या

बता दें कि बॉबी और तानिया की इस प्रॉपर्टी के पास ही ऋतिक रोशन का भी ऑफिस स्पेस है. बिल्डिंग में ही दूसरे फ्लोर पर तान्या और बॉबी का ऑफिस स्पेस है. वहीं ऋतिक रोशन का ऑफिस स्पेस चौथे फ्लोर पर है.

Who is Tanya Deol? - Photo Gallery
4/8

कौन हैं तान्या देओल?

तान्या देओल बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की पत्नी हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. उनके सामने बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी फीकी लगती हैं. वे हमेशा क्लासी और रॉयल लुक में नजर आती हैं.

Tanya Deol's work - Photo Gallery
5/8

तान्या देओल का काम

तान्या देओल बॉबी की पत्नी होने के साथ ही एक इंटीरियर डिजाइनर और फैशन आंत्रप्रेन्योर भी हैं. वे लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे काफी हैं.

Where did you meet? - Photo Gallery
6/8

कहां हुई मुलाकात?

तान्या और बॉबी पहली बार मुंबई के एक कैफे में मिले थे. बॉबी ने पहली नजर में उन्हें पसंद कर लिया था. 1996 में दोनों ने पंजाबी रीति रिवाजों से धूमधाम से शादी कर ली.

Tanya's Business - Photo Gallery
7/8

तान्या का बिजनेस

तान्या ने इंटीरियर डिजाइनिंग करने के बाद द गुड अर्थ नाम से लग्जरी फर्निशिंग बिजनेस शुरू किया. उन्होंने कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन भी किया.

Tanya's family background - Photo Gallery
8/8

तान्या का फैमिली बैकग्राउंड

तान्या एक बिजनेस बैकग्राउंड से आते हैं. तान्या के पिता देवेंद्र आहूजा मशहूर इन्डस्ट्रियलिस्ट थे. देवेंद्र आहूजा के निधन के बाद उनकी संपत्ति तान्या को विरासत में मिली.

More News