Disha Vakani Transformation: TMKOC की दयाबेन का लेटेस्ट लुक देख फैंस हुए शॉक्ड, देखें दिशा वकानी ट्रांसफॉर्मेंशन 8 फोटोज
Disha Vakani Transformation: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी की कुछ ताज़ा तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में उनका लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है. उनके इस बदलाव को देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. गौरतलब है कि वह इन दिनों अपनी पारिवारिक ज़िंदगी में व्यस्त हैं.
दिशा वकानी का नया लुक
दिशा वकानी की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं. दिशा पहले टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करती थीं. इन तस्वीरों में उनका बदला हुआ रूप देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा.
दिशा वकानी की उम्र
दयाबेन यानी दिशा वकानी अब 47 साल की हो गई हैं. उनके इस बदलाव को देखकर फैंस हैरान हैं. हाल ही में सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि उनके चेहरे पर अब वैसी चमक नहीं रही, जैसी पहले हुआ करती थी.
साल 2017 में एक्टिंग से लिया था ब्रेक
दिशा वकानी ने 2015 में शादी की थी. शादी के बाद 2017 में उन्होंने मैटरनिटी ब्रेक ले लिया. तब से लेकर अब तक वह तारक मेहता सीरियल में कभी वापस नहीं आईं. उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हैं.
मेकर्स कर रहे दिशा वकानी को लाने की कोशिश
सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के मेकर्स दिशा वकानी को शो में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है. समय-समय पर ऐसी अफवाहें उड़ती रहती हैं कि वह शो में वापसी कर सकती हैं.
तारक मेहता ने दिशा वकानी को दिया फेम
यह बात ध्यान देने लायक है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने ही दिशा वकानी को स्टार बनाया था. अपने करियर की शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था और उन्होंने सिर्फ छोटे-मोटे रोल ही किए थे. तारक मेहता शो ने ही उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.
दिशा वकानी का फिल्मी सफर
टीवी सीरियल्स के अलावा दिशा वकानी ने फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने गुजराती और बॉलीवुड, दोनों तरह की फिल्मों में एक्टिंग की है. वह देवदास, जोधा अकबर, मंगल पांडे और लव स्टोरी 2050 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
दया रोल के कायल है फैंस
तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दिशा को एक नई पहचान मिली. उन्हें लोग आज भी सीरीयल की दया बेन ही मानते हैं. यह किरदार लोगों के जेहन में रच बस गया है. यह बात सही है कि दया का रोल उनके अलावा किसी और पर फिट बैठ ही नहीं सकता.
परिवार में व्यस्तता की वजह से शो से दूर
दिशा वकानी ने मुंबई के चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पडिया से साल 2015 में शादी की थी. दिशा के मां बनने के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. ऐसा बताया जाता है कि अभिनेत्री ने कमबैक के लिए प्रोमो शूट किया था लेकिन पति की इच्छा परिवार को टाइम देने बच्चों को संभालने की थी. इसलिए उन्होंने मेकर्स को मना कर दिया.
डिस्क्लेमर
यह फोटो गैलरी सिर्फ मनोरंजन के लिए है. इसमें किसी की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है.