Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IND vs SA: अभिषेक-तिलक से लेकर हार्दिक पांड्या तक… टीम इंडिया के वो स्टार खिलाड़ी, जो बने हार के सबसे बड़े विलेन

IND vs SA: अभिषेक-तिलक से लेकर हार्दिक पांड्या तक… टीम इंडिया के वो स्टार खिलाड़ी, जो बने हार के सबसे बड़े विलेन

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भारत को अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में भारत के सामने 187 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 111 रन के स्कोर पर आउट हो गई. भारत को मिली इस शर्मनाक हार के लिए कई खिलाड़ी जिम्मेदार रहे. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं वे खिलाड़ी…

Last Updated: February 23, 2026 | 2:34 PM IST
Abhishek Sharma - Photo Gallery
1/7

अभिषेक शर्मा

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अभिषेक शर्मा जिस दिन मैदान पर बल्लेबाजी करते हैं, तो अकेले के दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. हालांकि इस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का बल्ला अभी तक खामोश रहा है. मौजूदा विश्व कप में अभिषेक शर्मा शुरुआती 3 मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए. फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा 12 गेंदों पर सिर्फ 15 रनों की छोटी पारी खेलकर आउट हो गए.

Tilak Varma - Photo Gallery
2/7

तिलक वर्मा

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से वे फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. तिलक वर्मा इस विश्व कप में कुल 5 मैचों में सिर्फ 107 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 118 का रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिलक वर्मा से एक मैच्योर पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे मार्को यान्सन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में 1 रन पर ही आउट हो गए.

Washington Sundar - Photo Gallery
3/7

वाशिंग्टन सुंदर

अक्षर पटेल की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किए गए वाशिंग्टन सुंदर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरी तरह से फ्लॉप रहे. सुंदर ने पहले गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 17 रन दे दिए. इसके बाद जब भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, तो सुंदर को मिडिल ऑर्डर में पारी संभालने के लिए भेजा गया, लेकिन वो सिर्फ 11(11) बनाकर आउट हो गए.

Varun Chakaravarthy - Photo Gallery
4/7

वरुण चक्रवर्ती

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए बड़े मैच विनर रहे हैं. हालांकि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने उनकी खूब पिटाई की. वरुण ने 4 ओवर में 11 से ज्यादा की इकॉनमी से 47 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया. जब साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने वरुण चक्रवर्ती पर अटैक करना शुरू किया, तो ऐसा लगा कि उनके पास कोई जवाब ही नहीं है.

Hardik Pandya - Photo Gallery
5/7

हार्दिक पांड्या

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी इस हार का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. हार्दिक ने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 45 रन खर्च किए. इसके बाद बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाए. हार्दिक ने 17 गेंदों पर सिर्फ 18 रन की पारी खेली, जबकि टीम को उनसे मैच विनिंग पारी की उम्मीद थी.

Suryakumar Yadav - Photo Gallery
6/7

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का जिम्मेदार बताया जा रहा है. सूर्यकुमार यादव ने इस बड़े मैच 22 गेंदों पर सिर्फ 18 रन पारी खेली. उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम का रहा है. अभी तक सूर्यकुमार यादव ने इस टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ पहले मैच में यूएसए के खिलाफ बड़ी पारी खेली थी. इसके बाद से उनका बल्ला खामोश दिखाई दिया है.

Team India - Photo Gallery
7/7

भारत को मिली टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी हार

साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में भारत को 76 रनों से हराया. यह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी हार है. इसके साथ ही भारतीय टीम का 2 साल चला रहा विनिंग स्ट्रीक भी टूट गया है. इससे पहले भारत को साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार मिली थी. उसके बाद भारतीय टीम लगातार मैच जीतते आ रहे थी, लेकिन अब टीम इंडिया का विजय रथ रुक गया है.

More News