Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • मुंबई इंडियंस में 4, तो SRH में तीन… IPL 2026 में किस टीम के पास सबसे ज्यादा वर्ल्ड चैंपियन?

मुंबई इंडियंस में 4, तो SRH में तीन… IPL 2026 में किस टीम के पास सबसे ज्यादा वर्ल्ड चैंपियन?

World Champions In IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस नए सीजन का ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो आईपीएल की ट्रॉफी के लिए जंग करेंगी. इसमें भारत के टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले 15 खिलाड़ी आईपीएल में किस टीम से खेलते दिखाई देंगे. नीचे जानें सारी डिटेल्स…

Last Updated: March 28, 2026 | 7:39 PM IST
Mumbai Indians - Photo Gallery
1/8

मुंबई इंडियंस के 4 खिलाड़ी

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के कुल 4 खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. इनमें हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा शामिल हैं.

Chennai Super Kings - Photo Gallery
2/8

चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में 2 वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर खेलते दिखाई देंगे. इनमें संजू सैमसन और शिवम दुबे शामिल हैं, जिन्होंने भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.

Sunrisers Hyderabad - Photo Gallery
3/8

सनराइजर्स हैदराबाद के 2 स्टार

भारत के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के 2 स्टार खिलाड़ी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते दिखाई देंगे. ये खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के टॉप ऑर्डर की कमान संभाली.

Kolkata Knight Riders - Photo Gallery
4/8

कोलकाता नाइट राइडर्स के 2 प्लेयर

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन के 2 खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. IPL 2026 में रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती KKR की जर्सी में दिखाई देंगे.

Delhi Capitals - Photo Gallery
5/8

दिल्ली कैपिटल्स के 2 प्लेयर

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भारत की वर्ल्ड चैंपियन टीम के 2 खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगे. इनमें अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं. खासकर अक्षर पटेल ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

Punjab Kings - Photo Gallery
6/8

पंजाब किंग्स का 1 खिलाड़ी

पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से सिर्फ अर्शदीप सिंह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत के वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम की गेंदबाजी का अहम हिस्सा थे. अब वे आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे.

Gujarat Titans - Photo Gallery
7/8

गुजरात टाइटंस का 2 प्लेयर

भारत के वर्ल्ड चैंपियन स्क्वाड के स्टार ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल है. आईपीएल 2026 में ये दोनों खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के लिए अहम साबित होंगे.

India won t20 world cup - Photo Gallery
8/8

भारत ने 8 मार्च को जीता वर्ल्ड कप

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उठाया. भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टॉफी अपने नाम की.

More News