विराट कोहली से लेकर आयुष म्हात्रे तक… अब तक इन 6 भारतीय कप्तानों ने जीता U19 वर्ल्ड कप, देखें लिस्ट
U19 World Cup Winners List: भारतीय अंडर-19 टीम ने एक बार फिर विश्व कप में अपना दबदबा दिखाया है. भारत की युवा टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. अंडर-19 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम भारत ने अभी तक सबसे ज्यादा 6 बार यह खिताब अपने नाम किया है. कप्तान आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपना छठा अंडर-19 विश्व कप जीता. इससे पहले साल 2022 में यश ढुल की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था. इससे पहले विराट कोहली जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी भारत की कप्तानी करते हुए अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है. नीचे देखें उन खिलाड़ियों की लिस्ट…
मोहम्मद कैफ
भारतीय टीम ने पहली बार साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. भारत ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी. भारत ने उस साल के मेजबान देश श्रीलंका को फाइनल में हराया था.
विराट कोहली
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली साल 2008 में दूसरे ऐसे भारतीय कप्तान बने, जिन्होंने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताई. अंडर-19 विश्व कप 2008 के फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 12 रनों (DLS Method) से हराया था.
उन्मुक्त चंद
साल 2012 में तीसरी बार भारतीय अंडर-19 टीम वर्ल्ड चैंपियन बना. उन्मुक्त चंद की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर खिताब हासिल किया था. उन्मुक्त चंद उस टूर्नामेंट में स्टार खिलाड़ी रहे थे, लेकिन कभी उन्हें भारत की सीनियर टीम में जगह नहीं मिली.
पृथ्वी शॉ
भारतीय टीम ने चौथी बार साल 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी. पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. इस विजेता टीम के स्टार खिलाड़ी भारत की सीनियर टीम के लिए खेल रहे हैं.
यश ढुल
2018 के बाद भारतीय टीम ने साल 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की. यश ढुल की अगुआई में भारत ने पांचवी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब हासिल किया था. भारत ने खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को शिकस्त दी थी.
आयुष म्हात्रे
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है. 6 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया.
कैसा रहा फाइनल मुकाबला?
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 412 रनों का टारगेट खड़ा कर दिया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन पर ढेर हो गई. भारत ने 100 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी
फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.