कभी नेता, कभी यूट्यूबर बने तेज प्रताप यादव; अब अपनाया संत वाला अवतार, फिर बटोर रहे सुर्खियां
Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति अक्सर चर्चाओं के केंद्र में रहती है. अब राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी वेशभूषा पूरी तरह बदल ली है और लाल चोला पहने दिख रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपना नाम सोशल मीडिया पर संत तेज प्रताप यादव रख लिया है.
तेज प्रताप यादव बने संत
तेज प्रताप इन दिनों सोशल मीडिया पर शिव भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. वह लाल पोशाक पहने, माथे पर तिलक लगाए भगवान की भक्ति में मगन दिख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर बदला नाम
तेज प्रताप यादव ने इंस्टाग्राम पर नया अकाउंट बनाया है. उन्होंने उसमें अपना नाम संत तेज प्रताप यादव रखा है.
प्रशंसक हुए हैरान
तेज प्रताप यादव के बदलते स्वभाव और पोशाक से उनके फैंस हैरान हो जाते हैं. तेज प्रताप के संत अवतार को देखकर भी लोग चौंक गए.
यूट्यूबर बने थे तेज प्रताप
संत के अवतार में आने से पहले तेज प्रताप यादव यूट्यबर बने थे. उन्होंने TY व्लॉग नाम से नया चैनल बनाया था. हालांकि, इन दिनों वह ज्यदा एक्टिव नहीं है. जैसे ही तेज प्रताप यूट्यूब पर आए थे, उनके तेजी से फॉलोअर्स बढ़ने लगे थे.
राजनीति में भी रहा उतार-चढ़ाव
तेजी प्रताप यादव की जिंदगी कभी एक पटरी पर नहीं रही है. साल 2025 में अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप यादव का नाम जुड़ने के बाद राजद पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था. इसके बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' बनाई और पूरे जोश के साथ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा. लेकिन वो अपनी सीट हार गए.
छोटे भाई के साथ भी रहा तकरार
तेज प्रताप यादव का अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से भी नाराजगी रही. जब उन्हें राजद से निकाला गया था, तो दोनों में कुछ ठीक नहीं चल रहा था.
क्या फिर बदलेंगे अवतार?
अब यह चर्चा तेज हो गई है कि उनका यह आध्यात्मिक रूप कितना लंबे समय तक रहेगा या यह सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों से जुड़ने का एक नया अंदाज है. वैसे भी, तेज प्रताप यादव पहले कई अलग-अलग रूपों में नजर आ चुके हैं, जिससे यह सवाल और भी गहरा हो गया है.