Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रजत दलाल ने अपनी प्रेमिका से गुपचुप रचाई शादी, फोटोज शेयर कर फैंस को चौंकाया; जानिए कौन हैं पत्नी

रजत दलाल ने अपनी प्रेमिका से गुपचुप रचाई शादी, फोटोज शेयर कर फैंस को चौंकाया; जानिए कौन हैं पत्नी

Rajat Dalal Wedding: ‘द 50’ और ‘बिग बॉस 18’ से चर्चित रजत दलाल ने अपनी गर्लफ्रेंड से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. शादी की तस्वीरें साझा कर अभिनेता ने अपने फैंस को चौंका दिया है. तस्वीरों में दोनों का परिवार भी दिख रहा है. 

Last Updated: March 29, 2026 | 4:31 PM IST
Rajat dalal marriage - Photo Gallery
1/7

रजत दलाल ने फैंस को चौंकाया

टीवी स्टार रजत दलाल ने आज 29 मार्च को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर सभी को चौंका दिया. क्योंकि इसके बारे में किसी को कुछ भी जानकारी नहीं थी.

rajat dalal wedding images - Photo Gallery
2/7

लिखा प्यारा सा कैप्शन

रजत दलाल ने अपनी दुल्हनियां संग तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन दिया. उन्होंने कहा, 'जीवन के एक नए चरण की शुरुआत.' इसी बीच, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा हूं. जिस हिसाब से आप सबने प्यार दिया है, साथ दिया है, जिंदगी में इतने आगे लेकर आए हो. सारे छोटे भाई, बड़े भाई, आशीर्वाद देना.'

Rajat dalal marriage - Photo Gallery
3/7

परिवार वाले भी रहे शामिल

रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुल 4 तस्वीरें साझा कीं. इनमें एक में उनका परिवार और खास दोस्त भी मौजूद नजर आ रहे हैं.

celebs congratulates to rajat dalal - Photo Gallery
4/7

सेलेब्स दे रहे बधाई

शादी की तस्वीरें देखते ही सेलेब्स के बधाई संदेश की बाढ़ आ गई. निक्की तंबोली, फैजू (फैसल शेख), उर्वशी ढोलकिया के अलावा बिग बॉस 18 की कशिश कपूर ने भी रजत दलाल को शादी की बधाई दी.

rajat dalal wife - Photo Gallery
5/7

कौन हैं रजत दलाल की पत्नी?

रजत दलाल ने अभी तक अपनी पत्नी की पहचान उजागर नहीं की है. लेकिन उन्होंने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी गर्लफ्रेंड जल्द ही उनकी पत्नी बन सकती हैं.

Who is rajat dalal - Photo Gallery
6/7

कौन हैं रजत दलाल?

रजत दलाल हरियाणा के फरीदाबाद के एक जाने-माने फिटनेस इन्फ्लुएंसर, पावरलिफ्टर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं.

rajat dalal in the 50 show - Photo Gallery
7/7

द 50 शो से चर्चा में आए

हाल ही में हॉटस्टार पर प्रसारित हुए रियलिटी शो 'द 50' से रजत दलाल ज्याद चर्चा में आए.

More News