Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पिता थे ‘सुपरस्टार’ पर बेटे रह गए गुमनाम: ये स्टार किड्स बॉलीवुड में हुए फ्लॉप

पिता थे ‘सुपरस्टार’ पर बेटे रह गए गुमनाम: ये स्टार किड्स बॉलीवुड में हुए फ्लॉप

Flop Star Kids : बॉलीवुड में ‘नेपोटिज्म’ की बहस हमेशा चलती रहती है, लेकिन इतिहास गवाह है कि बड़े नाम और बड़े बैनर के बावजूद जनता ने केवल टैलेंट को ही सिर आंखों पर बिठाया है.  कई ऐसे सितारे आए जिनके पिता हिंदी सिनेमा के ‘शहंशाह’ या ‘शोमैन’ थे, मगर उनके बेटे बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गए.  इन स्टार किड्स को लॉन्च तो बहुत धूमधाम से किया गया, लेकिन आज वे गुमनामी की जिंदगी जी रहे है या साइड रोल्स तक सीमित रह गए है.   

Last Updated: February 7, 2026 | 8:17 PM IST
Rajeev Kapoor - Photo Gallery
1/8

राजीव कपूर

'शोमैन' राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से करियर शुरू किया था, लेकिन सारा क्रेडिट फिल्म की हीरोइन और निर्देशक को मिला. इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म नहीं चली और वे जल्द ही पर्दे से गायब हो गए.

Sunil Anand - Photo Gallery
2/8

सुनील आनंद

महान अभिनेता देव आनंद ने अपने बेटे सुनील को लॉन्च करने के लिए खुद फिल्म 'आनंद ही आनंद' बनाई थी. हालांकि, दर्शकों ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया और वे आज अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस का काम संभालते है.

Kumar Gaurav - Photo Gallery
3/8

कुमार गौरव

राजेंद्र कुमार (जुबली कुमार) के बेटे कुमार गौरव ने 'लव स्टोरी' से ऐसी शुरुआत की थी कि वे रातों-रात नेशनल क्रश बन गए थे. मगर इसके बाद उनकी लगातार फिल्में फ्लॉप हुई और वे इंडस्ट्री से बाहर हो गए.

Karan Kapoor - Photo Gallery
4/8

करण कपूर

सबसे हैंडसम एक्टर्स में शुमार शशि कपूर के बेटे करण कपूर ने भी फिल्मों में किस्मत आजमाई. उनके विदेशी लुक्स की वजह से भारतीय दर्शकों ने उन्हें पसंद नहीं किया और वे एक्टिंग छोड़कर फोटोग्राफी में चले गए.

Mimoh Chakraborty - Photo Gallery
5/8

मिमोह चक्रवर्ती

'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह (महाअक्षय) को 2008 में बड़े स्तर पर लॉन्च किया गया था. फ्लॉप डेब्यू के बाद उन्होंने नाम भी बदला, लेकिन आज तक उन्हें कोई बड़ी सफलता नहीं मिली.

Abhishek Bachchan - Photo Gallery
6/8

अभिषेक बच्चन

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बेटे होने के नाते अभिषेक से उम्मीदें बहुत ज्यादा थी. उन्होंने कई हिट फिल्में दी लेकिन वे कभी भी अपने पिता जैसा 'मेगास्टारडम' हासिल नहीं कर पाए और आज भी एक सोलो ब्लॉकबस्टर के लिए संघर्ष कर रहे है.

Karan Deol - Photo Gallery
7/8

करण देओल

सनी देओल ने अपने बेटे करण को 'पल पल दिल के पास' से लॉन्च किया. फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही और उनके अभिनय की भी काफी आलोचना हुई. देओल परिवार की विरासत होने के बावजूद वे अभी तक अपनी जगह नहीं बना सके है.

Tushar Kapoor - Photo Gallery
8/8

तुषार कपूर

जंपिंग जैक जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन 'गोलमाल' सीरीज को छोड़ दिया जाए तो बतौर सोलो हीरो उनका करियर फ्लॉप ही रहा.

More News