Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जींस की होलसेल मार्केट, एक पिज़्जा से भी कम कीमत पर मिल जाते हैं यहां कपड़े, देखें Photos

जींस की होलसेल मार्केट, एक पिज़्जा से भी कम कीमत पर मिल जाते हैं यहां कपड़े, देखें Photos

भारत के कपड़ा व्यापार में जींस (जीन्स) का बाजार खासी भारी मांग रखता है. भारत में ऐसे कई बड़े होलसेल (थोक) मार्केट हैं, जहां रिटेल शॉपकीपर्स, छोटे दुकानदार और रिसेलर ब्रांडेड और लोकल जींस को बहुत कम कीमत पर खरीद सकते हैं. इनमें से एक महत्वपूर्ण और विशेष उल्लेख अहमदाबाद के जींस होलसेल हब घीकांटा (Gheekanta) बाज़ार का है, जिसे भारत के टॉप जींस थोक बाजारों में गिना जाता है. इस फोटो गैलरी में जींस के कई होलसेल मार्केट के बारे में बताया गया है.

Last Updated: March 28, 2026 | 4:24 PM IST
ullasnagar market - Photo Gallery
1/7

उल्लासनगर मार्केट

मुंबई का उल्लासनगर मार्केट सस्ते और बेस्ट डेनिम जींस के लिए फेमस है. यहां बहुत ही सस्ते दाम में आपको जींस मिल जाएंगे. यह बाजार सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है.

Surat Market - Photo Gallery
2/7

सूरत

गुजरात का सूरत भी भारत का एक प्रमुख कपड़ा उत्पादन केंद्र है. जहां से कपड़ा दुनिया भर में जाता है. इस शहर में रोजाना 5 लाख मीटर जींस का उत्पादन होता है. यहां भी बहुत सस्ते रेट पर आपको जींस मिल जायेंगे

Chickpet Market - Photo Gallery
3/7

चिकपेट मार्केट

यह साउथ इंडिया का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट माना जाता है. यह विशेष रूप से जींस और सिल्क साड़ियों के लिए जाना जाता है. यह बाजार बेंगलुरु में है.

Dhikanta Market - Photo Gallery
4/7

धीकांटा बाजार

अहमदाबाद का धीकांटा बाजार भी कपड़ों के लिए बहुत प्रसिद्ध है. यहां आपको जींस, टॉप, टी-शर्ट, सूट, वेस्टर्न और इंडियन ड्रेसेस काफी किफायती रेट में मिल जाते हैं.

kolkata bada bazar market - Photo Gallery
5/7

कोलकाता का बड़ा बाजार

कोलकाता का बड़ा बाजार एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड बाजार है, जहां महिला, पुरुष और बच्चों के सभी तरह के कपड़े थोक दाम पर मिलते हैं.

Sarojini nagar market - Photo Gallery
6/7

सरोजनी नगर मार्केट

सरोजनी नगर मार्केट दिल्ली के प्रसिद्ध और सबसे सस्ते बाजारों में से एक है. यह महिलाओं के कपड़े के लिए विशेष फेमस है.

gandhi nagar market - Photo Gallery
7/7

गांधी नगर मार्केट

दिल्ली का गांधी नगर मार्केट कपड़ों के लिए बेहद पॉपुलर है. यह एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड गारमेंट और टेक्सटाइल बाजार है.

More News