Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • डायबिटीज में भूलकर भी न खा लें ये 4 फल, अनकंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल, फौरन नोट करें इनके नाम, वरना…

डायबिटीज में भूलकर भी न खा लें ये 4 फल, अनकंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल, फौरन नोट करें इनके नाम, वरना…

Diabetes unhealthy Fruits: शुगर आज के समय की सबसे तेजी से फैलती बीमारियों में से एक है. उम्रभर साथ रहने वाली इस बीमारी को पूरी तरह ठीक तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसे नियंत्रित रखना हमारे हाथ में है. इसके लिए जरूरी है कि, स्वस्थ जीवन शैली (Lifestyle) से खून में शुगर की मात्रा नियंत्रित रह सकती है, जबकि शरीर को सक्रिय रखने के लिए अच्छा खानपान और व्यायाम जरूरी है. डायबिटीज के मरीजों को फल खाने के लिए भी कहा जाता है, क्योंकि फलों से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं. लेकिन, कुछ ऐसे फल भी है, जिनके सेवन से डायबिटीज के मरीजों को बचना चाहिए. आइए जानते हैं उन फलों के बारे में, जिनका डायबिटीज में परहेज करना चाहिए.

Last Updated: March 6, 2026 | 7:40 PM IST
fruits should be avoided in diabetes - Photo Gallery
1/5

पाइनएप्पल

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाइनएप्पल यानी अनानास में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसीलिए इसके सेवन से बचना चाहिए. इसके अधिक सेवन से ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती है और ऐसे में शुगर का लेवल भी बढ़ जाता है. यदि पाइनएप्पल खाना बेहद पसंद करते हैं तो ऐसे में सिर्फ फल ही खाएं, इसके जूस का सेवन ना करें, क्योंकि जूस में पाया जाने वाला ग्लूकोस शरीर में जाकर अधिक नुकसान पहुंचा सकता है.

fruits should be avoided in diabetes - Photo Gallery
2/5

अंगूर

अंगूर बहुत से लोगों को खाना बहुत पसंद है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए. दरअसल अंगूर में शुगर लेवल हाई होता है, जो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ाता है. कुछ अध्ययनों के मुताबिक 100 ग्राम अंगूर में लगभग 16 ग्राम शुगर पाई जाती है, जो डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकती है.

fruits should be avoided in diabetes - Photo Gallery
3/5

आम

कुछ अध्ययनों के मुताबिक 100 ग्राम आम में लगभग 14 ग्राम चीनी की मात्रा होती है, जो ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ाती है. डायबिटीज के मरीज यदि अधिक मात्रा में आम खाते हैं तो इससे उन्हें ह्रदय रोग या स्ट्रोक का खतरा हो सकता है.

fruits should be avoided in diabetes - Photo Gallery
4/5

चीकू

चीकू में शुगर लेवल बहुत अधिक होता है. इसके सेवन से ब्लड में शुगर अचानक बढ़ सकती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को अधिक समस्या हो सकती है. चीकू में कैलोरी भी बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है जो शुगर लेवल बढ़ाने में जिम्मेदार होती है. ऐसे में डायबिटीज मरीजों को चीकू का फल या इसका जूस लेने से बचना चाहिए.

fruits should be avoided in diabetes - Photo Gallery
5/5

इन बातों का रखें ध्यान

डायबिटीज के मरीज अपने भोजन में ऐसी चीजों को बिल्कुल भी शामिल न करें जिनसे शुगर बढ़ सकती है. हाई कैलोरी फूड जैसे चावल, आलू आदि से परहेज करें. शरीर में डायबिटीज की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें. समय पर भोजन करें. ज्यादा देर तक भूखे न रहें, इससे डायबिटीज के मरीजों को चक्कर आना या बेहोशी होना आदि लक्षण हो सकते हैं. रोज नियमित रूप से सुबह की सैर पर जाना चाहिए.

More News